NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,371 नए मामले, लगभग 900 की मौत
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,371 नए मामले, लगभग 900 की मौत
    1/6
    देश 0 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,371 नए मामले, लगभग 900 की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 16, 2020
    10:39 am
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,371 नए मामले, लगभग 900 की मौत

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए और 895 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इससे पहले लगातार तीन दिन 800 से कम मौतें हुई थीं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 73,70,468 हो गई है, वहीं 1,12,161 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8,04,528 हो गई है।

    2/6

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 70,338 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 70,338 मरीज ठीक हुए जो आम दिनों के मुकाबले कम हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 64,53,779 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 87.56 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,28,622 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 9.23 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    3/6

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 15,64,615 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 41,196 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,71,503 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,357 मरीजों की मौत हुई है। 7,43,848 मामलों और 10,283 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,74,802 मामलों और 10,472 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    4/6

    ज्यादातर राज्यों में सुधर रही स्थिति

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 10,226 नए सामने सामने आए और 337 मरीजों ने दम तोड़ा। ये कल के मुकाबले दोगुनी से अधिक मौतें हैं। आंध्र प्रदेश में बीते दिन 4,038 और तमिलनाडु में 4,410 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है। वहीं कर्नाटक में बीते दिन 8,477 नए मामले सामने आए। राज्य में स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    5/6

    दिल्ली में फिर बढ़ रहे नए मामले

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,483 नए मामले सामने आए और 44 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,21,031 हो गई है, वहीं 5,924 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

    6/6

    दुनियाभर में 3.86 करोड़ हुए संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 3.86 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 10.97 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 79.79 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.17 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 51.69 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.52 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    जल्द भारत आएगा राफेल विमान का दूसरा बैच, जायजा लेने फ्रांस पहुंची IAF की टीम फ्रांस
    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट दिल्ली
    बीते साल TB की चपेट में आए लगभग एक करोड़ लोग, सबसे अधिक भारत में इंडोनेशिया
    IMF की रिपोर्ट पर अधिकारी बोले- मोदी राज में 30 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति GDP बांग्लादेश

    कोरोना वायरस

    कोरोना मरीजों पर प्रभावी साबित हुई कैंसर की संभावित दवा, तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी रूस समाचार
    युवा और स्वस्थ लोगों को 2022 तक करना पड़ सकता है कोरोना वैक्सीन का इंतजार- WH0 ऑक्सफोर्ड
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में क्या है महामारी की स्थिति और कहां हो रही पाबंदियों की वापसी? ब्राजील
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 73 लाख पार, बीते दिन 700 से कम मौतें भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023