LOADING...
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में सोते समय झोपड़ी में लगी आग, 5 बच्चों समेत 6 जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में झोपड़ी में आग लगने से 6 की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@PoliticsJu8740)

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में सोते समय झोपड़ी में लगी आग, 5 बच्चों समेत 6 जिंदा जले

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2023
10:49 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले में सोते समय झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला और 5 बच्चे शामिल हैं। हादसा रामकोला थाने के उर्दहा गांव में बुधवार रात 12ः30 बजे हुआ। झोपड़ी नवमी नाम के व्यक्ति की है। मृतकों में उनकी पत्नी संगीता (38), बेटी अंकिता (10), लक्ष्मी (9), रीता (3), गीता (2) और एक साल का बेटा बाबू शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसा

दंपति में चल रहा था विवाद

नवमी ने बताया कि उनका संगीता से विवाद चल रहा था। संगीता ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी थी। इसके बाद नवमी ने संगीता को मायके जाने से मना कर दिया। इससे नाराज संगीता ने बुधवार को खाना नहीं बनाया। नवमी ने बताया कि वह दिन का बचा खाना खाकर झोपड़ी के बाहर बच्चों के साथ सो गए, लेकिन रात में संगीता आकर बच्चों को झोपड़ी में ले गई और उसके कुछ देर बाद आग की लपटें उठने लगीं।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़