NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
    अगली खबर
    सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
    कांग्रेस विधायक के दामाद पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

    सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार

    लेखन गौसिया
    Aug 12, 2022
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात के आणंद जिले में गुरुवार शाम को एक तेज रफ्तार SUV कार, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल हैं।

    घटना में कांग्रेस विधायक पूनमभाई माधभाई परमार के दामाद केतन पढियार को मुख्य आरोपी बताया गया है।

    सोजित्रा गांव के पास आणंद शहर को तारापुर से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर यह हादसा हुआ।

    आइए जानते हैं पूरा मामला।

    मामला

    नशे में गाड़ी चलाने का लगा आरोप

    आणंद जिले में एक SUV कार की ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। आरोप है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार गाड़ी थी, जो कि कांग्रेस विधायक का दामाद चला रहा था।

    इतना ही नहीं, आरोपी पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का भी आरोप है।

    ऑटो में सवार चार लोग और बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना

    रक्षाबंधन मनाकर वापस लौट रही थीं महिलाएं

    मृतकों की पहचान सोजित्रा के नवगढ़ गांव रहने वालीं जियाबेन मिस्त्री, जानवीबेन मिस्त्री और उनकी मां विनाबेन मिस्त्री, ऑटोरिक्शा चालक यासन वोहरा, आणंद निवासी योगेश ओड और संदीप ओड के रूप में हुई है।

    विनाबेन, जिया और जानवी एक ऑटोरिक्शा में बैठी थीं। तीनों रक्षाबंधन मनाकर वापस लौट रहीं थींं। योगेश और संदीप मोटरसाइकिल पर थे।

    पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    कार्रवाई

    कांग्रेस विधायक के दामाद के खिलाफ मामला दर्ज

    आणंद जिले के एएसपी अभिषेक गुप्ता ने कहा, "आरोपी केतन पढियार को गिरफ्तार कर लिया गया है। केतन सोजित्रा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक पूनमभाई माधभाई परमार के दामाद हैं।"

    पुलिस ने कहा कि केतन पाढियार के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।

    इसके अलावा कार की नंबर प्लेट भी बरामद की है और शराब की जांच भी की जा रही थी।

    टिप्पणी

    भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कांग्रेस पर साधा निशाना

    इस बीच, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हादसे के बाद ट्वीट करके कांग्रेस पर तंज कसा है।

    उन्होंने कहा, 'यह कांग्रेस का असली चेहरा है। गुजरात के आणंद जिले में एक कार और ऑटो रिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि कार कांग्रेस विधायक पुनमभाई परमार के रिश्तेदार केतन पाढियार के नाम पर रजिस्टर है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    कांग्रेस समाचार
    सड़क दुर्घटना
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    गुजरात

    असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को किया गुजरात से गिरफ्तार अहमदाबाद
    दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन नरेंद्र मोदी
    GPSSB: महिला स्वास्थ्यकर्मियों के 3,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    असम: जमानत मिलने के तुरंत बाद दोबारा गिरफ्तार किए गए गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी असम

    कांग्रेस समाचार

    असंसदीय शब्दों की सूची पर लोकसभा स्पीकर बोले- किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया लोकसभा
    संसद परिसर में सांसदों के धरने और प्रदर्शनों पर रोक, विपक्ष का सरकार पर निशाना लोकसभा
    पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पंजाब
    राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय संसद

    सड़क दुर्घटना

    क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का सोच रही है सरकार? नितिन गडकरी ने किया साफ दिल्ली
    बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, सात की मौत भारत की खबरें
    दुखी पिता की अनोखी पहल, सड़क हादसे का शिकार हुए बेटे की तेहरवीं पर बांटे हेलमेट भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: ट्रक-बस की टक्कर में 20 यात्री जिंदा जले, DNA से होगी शवों की पहचान नरेंद्र मोदी

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी कर्नाटक
    UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद लोकसभा
    मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार मेघालय
    दिल्ली सरकार का अगले 6 महीने के लिए पुरानी शराब नीति पर लौटने का फैसला आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025