कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 42,000 नए संक्रमित, एक बार फिर बढ़े सक्रिय मामले
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 42,015 नए मामले सामने आए और 3,998 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र के 3,500 से अधिक पुरानी मौतों जोड़ने के कारण मौतों में ये उछाल आया है।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। इनमें से 4,18,480 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,21,665 हो गई है। सक्रिय मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 37,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 36,977 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,03,90,687 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.36 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,52,140 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 44.92 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 62,29,596 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,30,753 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 31,87,716 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 15,512 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 28,86,702 मामलों और 36,226 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,39,277 मामलों और 33,782 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,910 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 147 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 16,848 लोगों को संक्रमित पाया गया और 104 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,291 मामले सामने आए और 40 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,904 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 30 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 41,54,72,455 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 34,25,446 खुराकें लगाई गईं। सरकार ने जुलाई मध्य से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा था।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 19.09 करोड़ हुए संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 19.14 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 41.05 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.42 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.09 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.94 करोड़ संक्रमितों में से 5.44 लाख मरीजों की मौत हुई है।