NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 41,322 नए संक्रमित, तीन दिन बाद घटे सक्रिय मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 41,322 नए संक्रमित, तीन दिन बाद घटे सक्रिय मामले
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 41,322 नए संक्रमित, तीन दिन बाद घटे सक्रिय मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 28, 2020
    09:59 am
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 41,322 नए संक्रमित, तीन दिन बाद घटे सक्रिय मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 41,322 नए मामले सामने आए और 485 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 93,51,109 हो गई है, वहीं 1,36,200 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,54,940 हो गई है। देश में तीन दिन बाद सक्रिय मामलों में गिरावट आई है।

    2/6

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 41,452 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 41,452 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 87,59,969 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.68 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,57,605 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 13.71 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    3/6

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18,08,550 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 46,898 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 8,81,086 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,738 की मौत हुई है। 8,66,438 मामलों और 6,976 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,77,616 मामलों और 11,681 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    4/6

    महाराष्ट्र में धीरे-धीरे बढ़ रहे दैनिक मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,185 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 85 मरीजों की मौत हुई। राज्य में नए मामलों में फिर से वृद्धि आ रही है, हालांकि मौतें कम बनी हुई हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 733 लोगों को संक्रमित पाया गया। राज्य में कल 1,000 से ज्यादा नए मामले आए हैं। कर्नाटक में 1,526 और तमिलनाडु में 1,442 नए मामले सामने आए।

    5/6

    दिल्ली में बीते दिन 5,482 नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 5,482 नए मामले सामने आए और 98 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 5,56,744 हो गई है, वहीं 8,909 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 8.51 प्रतिशत रही।

    6/6

    दुनियाभर में अब तक 6.16 करोड़ संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 6.16 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 14.42 लाख की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.31 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 2.65 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो भारत से अधिक प्रभावित है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 62.38 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.72 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: बेंगलुरू में सामने आए दोबारा संक्रमित होने के 35 मामले कर्नाटक
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 93 लाख पार, बीते दिन मिले 43,082 नए मरीज दिल्ली
    कोरोना वायरस: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के ट्रायल के नतीजों पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? ऑक्सफोर्ड
    कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देजनर नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही दिल्ली सरकार दिल्ली

    दिल्ली

    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया, 10 राज्यों में है कोरोना के 77 प्रतिशत सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    किसान मार्च: प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में आने की इजाजत, साथ रहेगी पुलिस हरियाणा
    हरियाणा: ट्रक ने दिल्ली जा रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक किसान की मौत हरियाणा
    आखिर फिल्मी दुनिया से कहां गायब हो गईं 'मर्डर' की मल्लिका शेरावत? पेरिस

    कर्नाटक

    कर्नाटक: जातीय भेदभाव रोकने के लिए गांवों में सैलून खोलेगी राज्य सरकार जातिगत भेदभाव
    देश में बीते दिन मिले 45,209 कोरोना संक्रमित, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: नियमों का उल्लंघन करने पर किस राज्य में कितना जुर्माना? मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,617 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख पार दिल्ली

    महाराष्ट्र

    ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में कंगना की जीत, बॉम्बे कोर्ट ने BMC को लगाई फटकार मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले, दुनियाभर में 6 करोड़ हुए संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 44,376 नए मामले, 38,000 से कम हुए ठीक दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 37,975 नए मामले, आंध्र में मामलों में रिकॉर्ड गिरावट भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज तीन कंपनियों के प्लांट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री पुणे
    तकनीकी रूप से मंदी में पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था, GDP में 7.5 प्रतिशत की गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक
    कोरोना वायरस: अगले साल से रूसी वैक्सीन 'स्पूतनिक-V' की 10 करोड़ खुराकों का उत्पादन करेगा भारत रूस समाचार
    न्यूजीलैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने तोड़ा आइसोलेशन प्रोटोकॉल, CEO ने दी वापिस भेजने की चेतावनी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023