कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,571 नए मामले, 500 से अधिक की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 36,571 नए मामले सामने आए और 540 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,23,58,829 हो गई है। इनमें से 4,33,589 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,15,61,635 हो गई है।
देश में पिछले दो महीने से दैनिक मामले स्थिर हो गए हैं और ये एक चिंता का विषय है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 36,555 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 36,555 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,15,61,635 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.54 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,86,271 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 50.27 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 64,11,570 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,35,567 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 37,46,121 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 19,246 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,34,624 मामलों और 37,088 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,95,935 मामलों और 34,639 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 5,225 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 154 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 21,116 लोगों को संक्रमित पाया गया और 197 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,432 मामले सामने आए और 27 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,702 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 29 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 57,22,81,488 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 54,71,282 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 20.99 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.99 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 44.02 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.73 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.25 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.05 करोड़ संक्रमितों में से 5.73 लाख मरीजों की मौत हुई है।