LOADING...
महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढही, पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने किया था अनावरण 
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढही, पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने किया था अनावरण 

Aug 26, 2024
06:42 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा ढह गई है। यह घटना मालवन के राजकोट किले में आज (26 अगस्त) दोपहर करीब 1 बजे हुई है। प्रतिमा के ढहने से हड़कंप मच गया। दूसरी तरफ घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया है। बता दें, इस प्रतिमा का पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया गया था।

बयान 

प्रतिमा ढहने पर विपक्ष ने कहा- राज्य सरकार जिम्मेदार 

एक अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा ढहने के सही कारणों का पता लगाएंगे, लेकिन जिले में पिछले 2-3 दिनों से भारी बारिश और तेज हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं विपक्ष की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा, "इस पतन के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि उसने उचित देखभाल नहीं की।"

ट्विटर पोस्ट

देखें वीडियो