Page Loader
पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बारिश की चेतावनी, जानिए कहां-कहां होगी 
देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है (तस्वीर: पिक्साबे)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बारिश की चेतावनी, जानिए कहां-कहां होगी 

Feb 25, 2025
09:20 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। लोग सुबह-शाम ठंड़ और दोपहर को गर्मी का सितम झेल रहे हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। यह चक्रवात उत्तर पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में असर दिखाने लगा है, जिससे देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वानुमान 

इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ 27 और 28 फरवरी को उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली 

दिल्ली में फिर गिरेगा तापमान 

दिल्ली में इन दिनों अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम 13-15 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। दिन के समय गर्मी सताने लगी है, जबकि सुबह-शाम अभी सर्दी बनी हुई है। 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना के चलते तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।