NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 24,712 नए मामले, 312 ने तोड़ा दम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 24,712 नए मामले, 312 ने तोड़ा दम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 24,712 नए मामले, 312 ने तोड़ा दम

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 24, 2020
    10:22 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 24,712 नए मामले सामने आए और 312 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,01,23,778 हो गई है। इनमें से 1,46,756 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,83,849 हो गई है।

    देश में सितंबर के बाद से ही नए मामलों की संख्या घट रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    30,000 से कम रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 29,791 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 96,93,173 हो गई है। देश में रिकवरी 95.75 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,39,645 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 16.53 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,06,371 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,969 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,12,340 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,038 लोगों की मौत हुई है।

    8,79,718 मामलों और 7,085 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,10,080 मामलों और 12,024 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति काबू में

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,913 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 93 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 379 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कई हफ्तों से रोजाना 1,000 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,066 और कर्नाटक में 958 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    डाटा

    दिल्ली में तीन महीनों में सबसे कम मौतें

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 871 नए मामले सामने आए और 18 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,19,618 हो गई है, वहीं 10,347 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 7.87 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.87 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 17.30 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.85 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.26 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां 10 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 73.66 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.89 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारत की खबरें

    राजस्थान में कार्यालय समय में गायब मिलने वाले कर्मचारियों का कटेगा वेतन राजस्थान
    कोरोना वायरस: देश में लगातार पांचवें दिन 30,000 से कम नए मामले, 350 से कम मौतें दिल्ली
    अगले दो सालों में टोल प्लाजा मुक्त हो जाएंगे देश के हाइवे- गडकरी रूस समाचार
    AIIMS को नहीं मिल रहे 'कोवैक्सिन' के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए पर्याप्त वॉलंटियर्स अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    कोरोना वायरस

    दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, बना दूसरी लहर की कारण भारत की खबरें
    रिकॉर्ड समय में बनी कोरोना वैक्सीन को लेकर हैं कई भ्रम और अफवाहें, जानिए इनकी सच्चाई वैक्सीन समाचार
    भारत सरकार ने दिए कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण से जुड़े सवालों के जवाब भारत की खबरें
    अधिक तेजी से फैलता है इंग्लैंड में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, सरकार ने की पुष्टि यइटेड किंगडम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025