NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारतीय सेना के RR अस्पताल में 24 लोगों के हुई संक्रमण की पुष्टि
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारतीय सेना के RR अस्पताल में 24 लोगों के हुई संक्रमण की पुष्टि

    कोरोना वायरस: भारतीय सेना के RR अस्पताल में 24 लोगों के हुई संक्रमण की पुष्टि

    लेखन भारत शर्मा
    May 05, 2020
    07:24 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन इसके संक्रमित और मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।

    इसी बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल (RR अस्पताल) में जांच के बाद 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    इसमें दो मेडिकल ऑफिसर, तीन नर्सिंग ऑफिसर और कुछ सेना के जवान भी शामिल हैं। सभी दिल्ली कैंट स्थित सेना के बेस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

    क्वारंटाइन

    अन्य मरीज और कर्मचारियों को किया गया क्वारंटाइन

    सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि कुल 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सेना के जवान और कुछ सेना से रिटायर लोग शामिल हैं। ये सभी लोग कैंसर विभाग में भर्ती थे।

    उन्होंने बताया कि संक्रमितों को सेना के कैंट बेस में भेजने के बाद अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    अस्पताल में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

    ITBP

    ITBP के 45 जवानों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

    सेना के RR अस्पताल के अलावा इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के 45 अन्य जवानों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे।

    बयान में बताया गया कि 43 में से दो को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 41 को ग्रेटर नोएडा में CAPF रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी

    76 जवानों को किया क्वारंटाइन

    ITBP के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित पाए गए 45 जवानों के संपर्क में आए कुल 76 जवानों को ITBP चावला फैसिलिटी में क्वारंटीन किया गया है। इसी तरह दो अन्य संक्रमित जवानों को AIIMS झज्जर में भर्ती कराया गया है।

    BSF

    BSF के 67 जवान पाए जा चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से आए हैं।

    दिल्ली में जवानों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

    BSF के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

    जानकारी

    BSF मुख्यालय की दो मंजिलों को किया सील

    एक हेड कांस्टेबल के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित BSF के आठ मंजिला मुख्यालय की पहली दो मंजिलों को सील कर दिया गया है। पूरे मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया है।

    CRPF

    CRPF के 135 जवान हुए संक्रमित

    सेना, BSF और ITBP के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 31वीं बटालियन सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में हैं।

    इस बटालियन में अब तक 135 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी जवान दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 इलाके में तैनात थे।

    पिछले दिनों संक्रमण के मामले सामने आने के बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसी तरह रविवार को CRPF मुख्यालय को भी सील कर दिया गया था।

    संक्रमण

    भारत और दिल्ली में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटों में 3,900 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 46,433 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह 195 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,568 पर पहुंच गया। वर्तमान में 32,134 सक्रिय मामले हैं और 12,727 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

    वहीं दिल्ली में अब तक 6,393 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चकी है। इनमें से 4,898 सक्रिय मामले हैं और अब तक 64 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    CRPF
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: भारत में जल्द शुरू हो सकता है वैक्सीन का उत्पादन, जानिए बड़ी बातें पुणे
    चीनी रैपिड टेस्ट किट का ऑर्डर रद्द, केंद्र सरकार बोली- एक भी रुपये का नुकसान नहीं चीन समाचार
    दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख पार, जानिए किस गति से बढ़े मामले इटली
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें, 934 पहुंचा आंकड़ा दिल्ली

    दिल्ली

    सेना के डॉक्टरों ने अपने हाथों में लिया देश के सबसे बड़े क्वारंटाइन केंद्र का संचालन भारतीय सेना
    कोरोना वायरस: तेलंगाना सरकार ने 7 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, पंजाब और दिल्ली में राहत नहीं तेलंगाना
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, दिल्ली के AIIMS में थे भर्ती योगी आदित्यनाथ
    राष्ट्रपति भवन के बाद लोकसभा सचिवालय पहुंचा कोरोना वायरस, कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें

    CRPF

    लोकसभा चुनाव: जानिये, कैसे होती हैं दुनिया के सबसे बड़े चुनावों की तैयारियां गृह मंत्रालय
    कश्मीर में इस साल 69 आतंकियों का सफाया, जैश-ए-मोहम्मद की कमान संभालने को कोई तैयार नहीं कश्मीर
    बालाकोट एयर स्ट्राइक: समीक्षा रिपोर्ट में खुलासा, 6 में से 5 लक्ष्य पर निशाना रहा सफल भारत की खबरें
    मोदी को लगा पाकिस्तानी रडार से बचाएंगे बादल, इसलिए खराब मौसम में करा दी एयर स्ट्राइक पाकिस्तान समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों में 83 मौतें, 40,000 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या भारत की खबरें
    क्या रेमडेसिवीर से दी जा सकती है कोरोना वायरस को मात? भारत की खबरें
    कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में CRPF का मुख्यालय सील दिल्ली
    कोरोना वायरस: वेंटिलेटर की कब जरूरत पड़ती है और इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025