NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,177 संक्रमित, दिल्ली में 500 से कम नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,177 संक्रमित, दिल्ली में 500 से कम नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,177 संक्रमित, दिल्ली में 500 से कम नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 03, 2021
    09:35 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आए और 217 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,03,23,965 हो गई है। इनमें से 1,49,435 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,47,220 हो गई है।

    बता दें कि देश में सितंबर के बाद से नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 21,000 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 20,923 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 99,27,310 हो गई है। देश की रिकवरी 96.16 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,58,125 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 17.49 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,38,854 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,631 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,21,128 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,099 लोगों की मौत हुई है।

    8,82,850 मामलों और 7,111 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,19,845 मामलों और 12,146 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    राहत

    लगातार सुधर रहे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,218 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 51 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 238 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कुछ हफ्तों से रोजाना 500 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 910 और कर्नाटक में 755 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    डाटा

    दिल्ली में बीते दिन 17 मई के बाद सबसे कम नए मामले

    दिल्ली की बात करें तो यहां बीते दिन 494 नए मामले सामने आए जो बीते सात महीने (17 मई) में सबसे कम नए मामले हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,26,448 हो गई है, वहीं 10,561 लोगों की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में कुल 8.45 करोड़ लोग हुए संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.45 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 18.35 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.04 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.50 लाख लोगों की मौत हुई है। देश में बीते दिन रिकॉर्ड 2.77 लाख नए मामले सामने आए।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 77.16 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.96 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: वैज्ञानिकों की पकड़ में कैसे आया नया स्ट्रेन? लंदन
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 23,067 नए मामले, 312 की हुई मौत कर्नाटक
    कोरोना वायरस नया स्ट्रेन: केंद्र ने राजस्थान को भेजी 811 ब्रिटिश पर्यटकों की सूची, ट्रैकिंग शुरू राजस्थान
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 22,273 नए मरीज, 251 की मौत कर्नाटक

    दिल्ली

    कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ने को लेकर भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से चार की मौत, दो अन्य घायल दिल्ली पुलिस
    केजरीवाल बोले- दिल्ली में काबू आती दिख रही है कोरोना महामारी की तीसरी लहर भारत की खबरें
    HSRP बुक करने पर मिल रहा चार महीने का वेटिंग पीरियड, लोगों को ही रही परेशानी ऑटोमोबाइल

    तमिलनाडु

    कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट श्रीलंकाई नौसेना
    तमिलनाडु पुलिस हिरासत में मौत: पुलिसकर्मियों ने सात घंटों तक की थी पिता-बेटे की पिटाई- CBI लॉकडाउन
    तमिलनाडु: प्रदर्शन करने जा रही भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया गया, जानिए मामला कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 44,000 नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहिए तो हमारे नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद करें- कांग्रेस नेत्री शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र में रेप के दोषियों को होगी मौत की सजा, नया कानून बना रही उद्धव सरकार रेप
    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका मुकेश अंबानी
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,006 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 98 लाख पार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025