NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा की घर में गोली मारकर हत्या
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा की घर में गोली मारकर हत्या

    उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा की घर में गोली मारकर हत्या

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 24, 2020
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं थम रहे हैं।

    हाथरस में दलित युवती की गैंगरेप के बाद हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर गुस्साए तीन मनचलों ने देर रात 16 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर पहले तो मारपीट की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

    वारदात के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए।

    प्रकरण

    किशोरी को मिली छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सचिंद पटेल ने बताया कि मृतक किशोरी की उम्र करीब 16 साल थी और वह शहर की माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल की 12वीं की छात्रा थी।

    शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय आरोपी मनीष यादव, शिवपाली यादव और गौरव चक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध करते हुए करारा जवाब दिया। इससे बौखलाए आरोपी उसे धमकी देकर चले गए और फिर रात को किशोरी के घर पहुंचकर वारदात को अंजाम दे दिया।

    हत्या

    आरोपियों ने इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

    SSP पटेल ने बताया कि तीनों आरोपी शुक्रवार रात करीब 12 बजे किशोरी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उस दौरान किशोरी के माता-पिता छत पर टहल रहे थे और वह पहली मंजिल स्थित कमरे में सो रही थी।

    आरोपियों ने उसके कमरे में घुसकर पहले तो मारपीट की और फिर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब उसके माता-पिता नीचे आए तो आरोपी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए।

    कार्रवाई

    आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया छेड़छाड़ और हत्या का मामला

    SSP पटेल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा किशोरी के पिता के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मनीष यादव, शिवपाली यादव और गौरव चक के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    उन्होंने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे अन्य दो आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जायजा

    ADG और IGP ने लिया घटना स्थल का जायजा

    आधी रात में किशोरी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में खासा रोष व्याप्त है।

    मौका स्थिति को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) अजय आनंद और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) ए सतीश गणेश ने शनिवार को गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मृतका के पिता को अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    उन्होंने कहा कि दो टीमों का गठन किया गया है और फरार दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पोल

    सरकार के महिला शक्ति अभियान की खुली पोल

    राज्य में बेटियों की सुरक्षा को लिए सरकार द्वारा महिला शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को सुरक्षा के लिए बने कानून और नियमों की जानकारी दी जा रही है।

    इसके बाद भी राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पिछले महीने जहां हाथरस में दलित युवती से गैंगरेप हुआ था, वहीं इसी महीने कानपुर देहात में एक दलित महिला से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया गया। इससे सरकार विपक्ष के निशााने पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    हत्या
    फिरोजाबाद

    ताज़ा खबरें

    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार
    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    उत्तर प्रदेश

    महिलाओं को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय की मांग लेकर जंतर-मंतर पर जुटी प्रदर्शनकारियों की भीड़ अरविंद केजरीवाल
    आज फिर हाथरस जाने की कोशिश करेंगे राहुल और प्रियंका, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ राहुल गांधी
    हाथरस मामला: मीडिया को मिली पीड़िता के घर जाने की इजाजत, जानिये क्या बोला परिवार देश

    हत्या

    राजा मान सिंह हत्याकांड में 35 साल बाद 11 पुलिसकर्मी दोषी करार, जानिए पूरा मामला राजस्थान
    अफगानिस्तान: माता-पिता को मारने वाले दो तालिबानियों को लड़की ने AK-47 से किया ढेर अफगानिस्तान
    मुंबई: नवजात को दूध नहीं पिलाने पर गुस्साए पति ने कर दी पत्नी की हत्या मुंबई
    उत्तर प्रदेश: बेटे की बुरी आदतों से परेशान था पिता, सुपारी देकर करवा दी हत्या उत्तर प्रदेश

    फिरोजाबाद

    फिरोजाबाद: रेलवे कर्मचारियों ने प्रवासी मजदूरों पर फेंके बिस्किट, एक अधिकारी निलंबित उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025