NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 18, 2020
    10:35 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,881 नए मामले सामने आए और 334 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    ये अब एक दिन में सामने आए संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले 14 जून को रिकॉर्ड 11,929 नए मामले सामने आए थे।

    इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 3,66,946 हो गई है, वहीं 12,237 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,60,384 है।

    डाटा

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 7,390 मरीज

    देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 7,390 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,94,325 पहुंच गई है जो कुल मामलों की 52.95 प्रतिशत है।

    सबसे अधिक प्रभावित

    महाराष्ट्र और मुंबई सबसे अधिक प्रभावित

    महाराष्ट्र देश का कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य और मुंबई अधिक प्रभावित शहर बना हुआ है।

    महाराष्ट्र में अब तक 1,16,752 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,651 की मौत हुई है। मुंबई में मरीजों की संख्या 61,587 पहुंच गई है और 3,244 मरीजों की मौत हुई है।

    दूसरे नंबर पर काबिज तमिलनाडु में 50,193 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 576 लोगों की मौत हुई है।

    दिल्ली

    दिल्ली में रिकॉर्ड 2,414 नए मामले

    तीसरे नंबर पर काबिज दिल्ली में स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं और पिछले 24 घंटे में शहर में रिकॉर्ड 2,414 नए मामले सामने आए। ये शहर में अब तक सामने आए सबसे अधिक मामले हैं, हालांकि टेस्टिंग भी बढ़ाई गई है।

    इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 47,102 हो गई है और 1,904 मरीजों की मौत हुई है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अब तक चार AAP विधायकों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    फैसला

    दिल्ली में कोरोना वायरस टेस्ट की कीमत 2,400 रुपये तय

    इस बीच दिल्ली की स्थिति को काबू करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहर में कोरोना वायरस टेस्ट की कीमत 2,400 रुपये निश्चित कर दी है। इससे पहले एक टेस्ट 4,500 रुपये में हो रहा था।

    इसके अलावा आज से दिल्ली में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा मंजूर किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट भी शुरू किए जाएंगे। इनका इस्तेमाल कंटेनमेंट जोन और अस्पतालों में किया जाएगा। इस टेस्ट के नतीजे 30 मिनट के अंदर आ जाते हैं।

    दुनिया में स्थिति

    दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश भारत

    पूरी दुनिया में भारत कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है और यहां अब तक 21.63 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    ब्राजील (9.55 लाख) और रूस (5.52 लाख) अन्य वो दो देश हैं जो भारत से आगे हैं।

    मौतों की संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है और सातवें स्थान पर काबिज मैक्सिको में 19,080 मौतें हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    भारत की खबरें

    कर्नाटक: AAR ने पराठा को बताया रोटी से अलग, 18 प्रतिशत GST की पेशकश की कर्नाटक
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन में ढील देना इन देशों को पड़ा भारी, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस वैक्सीन: चूहों पर ट्रायल में मॉडर्ना ने पार की शुरुआती बाधा, उम्मीद जगी वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: 3 लाख तक मामले पहुंचने में भारत की रफ्तार सबसे धीमी, लगे 134 दिन रूस समाचार

    कोरोना वायरस

    इन केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में 500 से कम कोरोना संक्रमित, मौत एक भी नहीं भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना मरीजों के लिए मिलेंगे 500 रेलवे कोच, दो दिन में दोगुना होगी टेस्टिंग- शाह दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में पिछले एक हफ्ते में 74,000 से अधिक नए मामले, 2,266 की मौत भारत की खबरें
    कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे मध्य प्रदेश के मंत्री, वीडियो वायरल मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025