NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित

    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 02, 2019
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ महीनों बलात्कार और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है।

    अधिक चौंकाने वाली बात ये है कि जिस लड़के पर बलात्कार का आरोप लगा है, वह 12 साल का है।

    घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव की है। पीड़ित और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं।

    लड़की के परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद लड़के पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    मामला

    लड़की ने की थी पेट दर्द की शिकायत

    दरअसल, 10 वर्षीय पीड़ित लड़की ने कुछ दिन पहले पेट दर्द की शिकायत की थी।

    जब उसके परिजन उसे मेडिकल जांच के लिए ले गए तो डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

    जब पीड़ित लड़की से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि कैसे पिछले कुछ महीनों से पड़ोसी लड़का उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

    इसके बाद परिजनों ने महाराष्ट्र पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

    POCSO कानून

    आरोपी पर POCSO के तहत केस दर्ज

    शिकायत के अनुसार, लड़का पिछले 4 महीने से लड़की के साथ बलात्कार कर रहा था।

    लड़के पर IPC की बलात्कार की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने अभी तक लड़के को हिरासत में नहीं लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।

    चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 4 महीने से ऐसा हो रहा था और किसी को खबर तक नहीं लगी।

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु से भी सामने आया था मिलता-जुलता मामला

    हाल ही में तमिलनाडु के मदुरई में भी POCSO से जुड़ा मामला सामने आया था।

    यहां 12वीं में पढ़ने वाले लड़के पर एक नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का आरोप लगा था।

    जिस समय मामला प्रकाश में आया लड़की 8 महीने की गर्भवती थी। लड़का और लड़की दोनों एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे।

    लड़के के पिता ने लड़की के पिता के साथ बदतमीजी करते हुए धमकी भी दी थी जिसके बाद लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    रेप

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान चक्रवात
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर चक्रवात
    तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री बोेले- लड़कियां पायल पहनकर न आएं, लड़कों का ध्यान भटकता है शिक्षा
    तमिलनाडुः कॉलेज हॉस्टल में PUBG पर रोक, वार्डन बोले- छात्रों को लत लग गई विश्वविद्यालय

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्रः मराठों को शिक्षा और नौकरी में मिलेगा 16 फीसदी आरक्षण, विधानसभा में प्रस्ताव पास आरक्षण
    2019 लोकसभा चुनाव: भाजपा के टिकट पर पुणे से चुनाव लड़ेंगी 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नरेंद्र मोदी
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती नितिन गडकरी
    महाराष्ट्रः 2,657 किलोग्राम प्याज बेचकर किसान को मिले मात्र 6 रुपये, मुख्यमंत्री को भेजी कमाई देवेंद्र फडणवीस

    रेप

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    #MeToo: आलोक नाथ मामले में 20 साल बाद होगा विनता नंदा का मेडिकल टेस्ट बॉलीवुड समाचार
    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त अफ्रीका
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025