Loading...
हनी सिंह 3 बार समन टालने के बाद पहुंचे साइबर सेल, 2 घंटे से ज्यादा पूछताछ
महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए हनी सिंह

हनी सिंह 3 बार समन टालने के बाद पहुंचे साइबर सेल, 2 घंटे से ज्यादा पूछताछ

Oct 17, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

मशहूर रैपर हनी सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के दफ्तर पहुंचे। उन पर एक कॉन्सर्ट के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। समन मिलने के बाद हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए, जहां करीब 2 घंटे से अधिक समय तक उनसे सवाल-जवाब किए गए और उनका आधिकारिक बयान दर्ज किया गया।। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हनी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साइबर सेल कार्यालय से बाहर निकलते देखा गया।

अर्जी

महाराष्ट्र साइबर सेल ने खारिज की थी हनी की अर्जी

इससे पहले महाराष्ट्र साइबर सेल ने 22 अक्टूबर को पेश होने की हनी की अर्जी खारिज कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, ये समन एक कॉन्सर्ट के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की शिकायत के बाद जारी किया गया था।

गायक पर परफॉर्मेंस के समय अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है, जिसके आधार पर शिकायतकर्ता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी वजह से उन्हें अधिकारियों के समक्ष तुरंत पेश होकर अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

चेतावनी

3 बार समन टालने पर हनी पर लटकी थी LOC की तलवार

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा 3 बार समन जारी किए जाने के बाद भी यो-यो पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। उस दौरान उन्होंने विदेश में होने का हवाला देते हुए पुलिस के सामने आने में असमर्थता जताई थी।

इस पर वरिष्ठ साइबर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर वो इस बार भी पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENT