NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से की शादी
    अगली खबर
    'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से की शादी
    अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी

    'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से की शादी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 20, 2021
    07:35 pm

    क्या है खबर?

    टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' से अभिषेक मलिक को विशेष लोकप्रियता मिली थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से शादी कर ली है।

    अभिनेता अभिषेक ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।

    इस कपल को सोशल नेटवर्किंग साइट पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। यह कपल 19 अक्टूबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधा है।

    शादी

    अभिषेक और सुहानी की दिल्ली में संपन्न हुई शादी

    अभिषेक ने अपनी शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। उन्होंने अपनी और सुहानी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज मलिक।'

    अभिषेक और सुहानी की शादी दिल्ली में संपन्न हुई है। टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकारों ने कपल को अपना आशीर्वाद दिया है।

    अर्जित तनेजा और अशिता धवन जैसे कलाकारों ने उन्हें इस मौके पर शुभकामनाएं भेंट की हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीर वायरल हो गई है।

    रोका सेरेमनी

    इस साल जनवरी में हुई थी रोका सेरेमनी

    अभिषेक शेरवानी में दिखे हैं, जबकि सुहानी लहंगे के सेट में नजर आई हैं। ये दोनों एक-दूसरे को पिछले कुछ समय से जानते थे।

    कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दरमियान अभिषेक और सुहानी के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का फैसला किया।

    इस साल जनवरी में उनका रोका सेरेमनी हुआ था। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

    जानकारी

    अभिषेक ने इन टीवी शोज में किया काम

    अभिषेक ने छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू 'छल शह और मात' से किया था। उन्हें आखिरी बार सीरियल 'पिंजरा खूबसूरती का' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'कहां हम कहां तुम', 'कैसी ये यारियां' और 'पुनर्विवाह एक नई उम्मीद' में अभिनय किया है।

    बयान

    सुहानी को लेकर अभिषेक ने क्या कहा था?

    अभिषेक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को सुहानी से मुलाकात के बारे में बताया था।

    उन्होंने कहा था, "मैं एक दोस्त के माध्यम से सुहानी से मिला और उसके बाद हम एक-दूसरे से बात करने लगे। मैं उसे लंबे समय से जानता हूं, लेकिन दिल्ली और मुंबई में होने के कारण हम उतना नहीं मिल पाए थे। लॉकडाउन के दौरान मैं घर गया और उससे कई बार मिला। दिसंबर, 2019 में हमने अच्छा समय बिताया और साथ में नया साल मनाया।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    ये हैं मोहब्बतें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    ट्रोलिंग से तंग आकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लॉक किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए- सलीम खान मनोरंजन
    नेपोटिज्म से ज्यादा रंगभेद की शिकार है बॉलीवुड इंडस्ट्री- नवाजुद्दीन मनोरंजन
    फिल्म 'गो गोवा गॉन' के लिए नहीं मिली थी सैफ अली खान को फीस सैफ अली खान

    मनोरंजन

    ऋतिक ने दशहरे के मौके पर शुरू की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन अभिनीत 'गणपत' में जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर टाइगर श्रॉफ
    परेश रावल अभिनीत फिल्म 'टेबल नंबर 21' का बन सकता है सीक्वल नेटफ्लिक्स
    आशा भोसले की पोती जनाई को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं संजय लीला भंसाली बॉलीवुड समाचार

    ये हैं मोहब्बतें

    कंफर्म! इस वजह से करण पटेल ने छोड़ दिया 'ये है मोहब्बतें' बॉलीवुड समाचार
    रब ने नहीं, टीवी सीरियल्स ने बनाई इन सितारों की जोड़ी, असल जिंदगी में बने कपल सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025