Loading...
यश ने 'रामायण' के VFX पर सवाल उठाने वालों से की खास अपील, कही ये बात
'रामायण' के VFX में कमियां निकालने से पहले यश की सुन लें

यश ने 'रामायण' के VFX पर सवाल उठाने वालों से की खास अपील, कही ये बात

Oct 20, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभा रहे यश ने रिलीज से पहले फैंस से खास अपील की है। उन्होंने दर्शकों से एकजुट होकर फिल्म की टीम की मेहनत और प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया। साथ ही, यश ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को निष्पक्ष मौका देने की अहमियत पर जोर दिया। उन्हें उम्मीद है कि देशभर के दर्शक इस प्रोजेक्ट को अपना पूरा समर्थन देंगे।

अपील

यश ने दर्शकों से की खास अपील

फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स और किरदारों के डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं का जिक्र करते हुए, यश ने दर्शकों से अपील की कि वे खुले मन से फिल्म को देखें।

यश ने कहा, "अगर आपको फिल्म पसंद आएगी, तो ही आप इसके बारे में बात करेंगे और मैं चाहता हूं कि आप फिल्म को प्यार दें।"

साथ ही, उन्होंने दर्शकों से छोटी-मोटी कमियों पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया।

तारीफ

यश ने की फिल्म की टीम की तारीफ

यश ने आगे कहा, "कृपया छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करें- जैसे VFX या ऐसी ही अन्य चीजें। ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा। अगर हम अभी निर्माता नमित मल्होत्रा जैसे लोगों को खो देते हैं, तो हम फिर पीछे चले जाएंगे।"

इसके बाद उन्होंने दर्शकों से फिल्म को खुले मन से देखने के लिए कहा और बताया कि इस प्रोजेक्ट के पीछे काम करने वाली टीम की नीयत बिल्कुल सही है।

ADVERTISEMENT

गुजारिश

यश ने फैंस से की यह गुजारिश

यश आखिरी में कहते हैं, "मैं सभी प्रशंसकों से गुजारिश करता हूं- चाहे वे तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हों- अगर आपको यह फिल्म पसंद आती है, तो आइए हम सब मिलकर दुनिया को दिखा दें।"

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद, नमित ​​ने मिली प्रतिक्रिया को स्वीकार किया और कहा कि उनकी टीम कमियों को सुधारने के लिए काम कर रही है और दर्शकों की बातों को ध्यान से सुन रही है।

ADVERTISEMENT

स्टार कास्ट

ये है फिल्म 'रामायण' की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की स्टार कास्ट में रवि दुबे और सनी देओल भी शामिल हैं।

इसका पहला भाग, 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाला है। वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT