Page Loader
हिमाचल प्रदेश में तबाही से दुखी यामी गौतम, कहा- यह प्रकृति की चेतावनी
हिमाचल आपदा पर यामी की दिल की बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yamigautam)

हिमाचल प्रदेश में तबाही से दुखी यामी गौतम, कहा- यह प्रकृति की चेतावनी

Jul 16, 2023
01:47 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री यामी गौतम हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम पर अक्सर हिमाचल की खूबसूरत वादियां नजर आती हैं। वह कई बार हिमाचल की संस्कृति पर भी बात कर चुकी हैं। हमेशा हिमाचल की खूबसूरती पर बात करने वाली यामी इन दिनों हिमाचल में आई तबाही से दुखी हैं। कुछ दिन पहले हिमाचल में आई बाढ़ और भूस्खलन ने काफी तबाही मचाई थी। इससे दुखी यामी ने अपने दिल की बात कही है।

बयान

ऐसी कभी कल्पना भी नहीं की थी- यामी 

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में यामी ने कहा, "यह बहुत दुग्भाग्यपूर्ण है कि लोगों की जान चली गईं। ऐसी कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह बहुत दर्दनाक है। ऐसे कोई शब्द नहीं है कि ये घाव भर सकें, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जरूरी कदम उठाए गए होंगे, जिससे ऐसा फिर न हो।" यामी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में उनका परिवार सुरक्षित है, क्योंकि वे नदियों वाले इलाकों से दूर रहते हैं।

बयान

यह प्रकृति की चेतावनी है

उन्होंने कहा, "उन वीडियो को देखना काफी दुखद है। उनमें से कुछ पर तो यकीन भी नहीं होता कि ऐसा वास्तव में हुआ है। वहां के लोगों को अब इसे रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें प्रकृति यही बता रही है, ये एक चेतावनी है। यह एक संकेत है कि इसके लिए अलग-अलग स्तरों पर कदम उठाने की जरूरत हैं। इसके लिए हम सभी बराबर के जिम्मेदार हैं।"

पर्यटन 

नदी किनारे होटलों पर जताई नाराजगी

यामी ने कहा, "पर्यटन के लिए अब नदियों के किनारे बहुमंजिला इमारते हैं। आज जो स्थिति है उसकी बहुत सारी वजहें हैं। प्रकृति ने हमें कुछ खूबसूरत दिया है। हिमाचल से जो पवित्रता और खूबसूरती जुड़ी है, हमें वह बनाए रखनी चाहिए। हर किसी को आर्थिक विकास चाहिए, लेकिन हमें उस धरती के साथ एक बैलेंस बनाकर रहना होगा।" उन्होंने आगे कहा, "कितने भी नियम और कानून बन जाएं, आखिर में यह हम पर निर्भर करता है।"

मोहत चौहान 

इन कलाकारों का भी छलका दर्द

कुछ दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी लोगों से बारिश के मौसम में हिमाचल की यात्रा न करने का निवेदन किया था। लोकप्रिय गायक मोहत चौहान ने भी ट्विटर पर अपना दर्द बयान किया था। उन्होंने लिखा था कि उनका अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क टूट गया है और उन्हें लेकर वह काफी चिंतित हैं। टीवी अभिनेता रुसलान मुमताज उन दिनों मनाली में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने तबाही का आंखो-देखा मंजर बयान किया था।