यामी गौतम ने तय किया छोटे से बड़े पर्दे तक का सफर, देखिए उनकी शानदार फिल्में
क्या है खबर?
यामी गौतम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है।
28 नवंबर, 1988 को हिमाचल प्रदेश में जन्मी यामी ने 2008 में 'चांद के पार चलो धारावाहिक' से अभिनय की दुनिया की कदम में रखा।
इसके बाद 2009 में यामी कन्नड़ फिल्म 'उल्लास उत्साह' में दिखी, जिसकी बाद उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए।
आइए यामी के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्मों के बारे में जानते हैं।
#1
'विक्की डोनर'
यामी ने 2012 में 'विक्की डोनर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनकी जोड़ी आयुष्मान खुराना के साथ बनी थी।
फिल्म में डॉ. बलदेव को दिखाया गया है, जो स्पर्म डोनर की तलाश में हैं। उनकी तलाश तब खत्म होती है जब वह पंजाबी लड़के विक्की से मिलते हैं।
इसमें आयुष्मान के साथ यामी को पसंद किया गया और दोनों ही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में सफल हुए।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
#2
'अ थर्सडे'
'अ थर्सडे' यामी की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में यामी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
फिल्म में वह एक शिक्षिका के रूप में नजर आई थीं, जो अपने प्ले स्कूल के बच्चों को बंदी बना लेती है। इसके बाद धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और उसके ऐसा करने की वजह पता चलती है।
यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
#3
'ओह माय गॉड 2'
अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' ने इसी साल सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था।
'ओह माय गॉड 2' यौन शिक्षा का पाठ पढ़ाती है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
फिल्म में यामी वकील की भूमिका में नजर आई थीं, जिसका सामना एक पिता (पंकज त्रिपाठी) से होता है।
2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' के इस सीक्वल में अक्षय कुमार भी शामिल थे।
इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
#4
'दसवीं'
तुषार जलोटा की फिल्म 'दसवीं' 2022 में आई थी, जिसमें यामी IPS ज्योति देशवाल के किरदार में खूब जची थीं।
फिल्म में एक नेता गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त होता है और उसे जेल की सजा सुनाई जाती है। जेल में आने के बाद वह दसवीं की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित होता है, जिसमें उसकी मदद IPS ज्योति करती हैं।
इस फिल्म का आनंद भी नेटफ्लिक्स पर उठाया जा सकता है।
#5
'उरी'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' भी यामी की शानदार फिल्मों में शुमार है।
फिल्म में भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की कहानी दिखाई है, जिन्होंने 2016 में कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के बेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ गुप्त मिशन का नेतृत्व किया था।
फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे तो यामी ने अंडरकवर RAW एजेंट का किरदार निभाया था।
यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।
जानकारी
यामी ने 'उरी' के निर्देशक से की शादी
यामी के लिए फिल्म 'उरी' एक और वजह से भी खास है। दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशन आदित्य से जून 20221 में शादी रचाई थी। दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान ही मिले और बाद में उनका प्यार परवान पर चढ़ा था।