NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय?
    अगली खबर
    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय?
    27 जनवरी को शादी करेंगी मौनी

    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 28, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री मौनी रॉय काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वह बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। उनकी शादी की चर्चाएं भी काफी समय से हो रही हैं।

    अब इस कपल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो अगले साल 27 जनवरी को मौनी अपने बॉयफ्रेंड सूरज से शादी रचाने वाली हैं।

    हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    रिपोर्ट

    मौनी के करीबी दोस्तों को बताई गई शादी की तारीख

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में मौनी की शादी की तारीख का खुलासा किया गया है। बताया गया है कि अभिनेत्री अगले साल 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

    कहा जा रहा है कि मौनी और सूरज 26 और 27 जनवरी को अपनी शादी से पहले की रस्में निभाएंगे और शादी के रिश्ते में बंध जाएंगे।

    एक सूत्र ने बताया कि मौनी के करीबी दोस्तों को शादी की तारीख बता दी गई है।

    रिसेप्शन

    शादी के बाद गृहनगर में करेंगी रिसेप्शन

    सूत्र ने बताया, "शादी कहां पर होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। उनके गृहनगर कूचबिहार में भी एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।"

    मौनी के कजिन विद्युत रॉय ने भी मीडिया को बताया था कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी, 2022 में होगी। उन्होंने कहा था कि शादी की रस्में दुबई या इटली में होने वाली हैं।

    शादी के बाद वह अपने गृहनगर में एक रिसेप्शन करेंगी।

    बॉन्डिंग

    कौन हैं सूरज और कैसे मौनी से उनकी नजदीकियां बढ़ीं?

    सूरज दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थीं। दोनों की मुलाकात दुबई में ही हुई थी।

    दरअसल, मौनी लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंस गई थीं। इस दौरान वह अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में थीं।

    बताया जाता है कि इसी लॉकडाउन के दौरान मौनी और सूरज नांबियार की दोस्ती परवान चढ़ने लगी। वक्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

    अफेयर

    मोहित रैना के साथ मौनी के अफेयर ने बटोरी थीं सुर्खियां

    यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

    'देवों के देव महादेव' में साथ दिखने के बाद से ही टीवी स्टार मोहित और मौनी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं।

    दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग ने उनकी नजदीकियों को हमेशा बयां किया था। हालांकि, 2018 में मोहित और मौनी की राहें जुदा हो गईं।

    जानकारी

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी मौनी

    मौनी अपनी फिल्म 'वेल्ले' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। वह आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    मौनी रॉय

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    #BirthdaySpecial: जानिये वो 5 कारण, जिनकी वजह से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्दी ही सात फेरे ले सकते हैं वरुण धवन दीपिका पादुकोण
    सड़क हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी की मौत, शो के लिए जा रही थीं आगरा उत्तर प्रदेश

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन की 'धमाका' रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हुई नेटफ्लिक्स
    सान्या और राजकुमार अभिनीत 'हिट' की हिन्दी रीमेक 20 मई, 2022 को आएगी राजकुमार राव
    क्या अमेजन प्राइम की थ्रिलर सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे नागा चैतन्य? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अमिताभ ने पान मसाला ब्रांड कमला पसंद को भेजा कानूनी नोटिस, जानिए मामला एडवरटाइजमेंट

    आगामी फिल्में

    आयुष्मान खुराना ने किया फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'अंतिम' से एक दिन पहले पर्दे पर आएगी जॉन की 'सत्यमेव जयते 2' बॉलीवुड समाचार
    'आदिपुरुष' से लेकर 'राधे श्याम' तक, ये हैं प्रभास की आने वाली चर्चित फिल्में प्रभास
    'ओह माय गॉड 2' में भगवान शंकर बनेंगे अक्षय, फर्स्ट लुक जारी अक्षय कुमार

    मौनी रॉय

    क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? दुबई
    हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा शर्मा डिज्नी+ हॉटस्टार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025