Loading...
अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी से मिलिए, 10 साल का रिश्ता; पर सुर्खियों से दूर
अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी कौन हैं?

अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी से मिलिए, 10 साल का रिश्ता; पर सुर्खियों से दूर

Aug 15, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग और उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के बीच लगभग 20 साल का बड़ा फासला हमेशा से सुर्खियों में रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग और शुभ्रा ने अपने रिश्ते, लोगों के तानों, उम्र के फासले और शादी की योजनाओं पर खुलकर बात की। अनुराग से उम्र में काफी छोटी शुभ्रा शेट्टी आखिर कौन हैं, आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिश्ता

10 साल पहले इंस्टाग्राम से सामने आया था सच

शुभ्रा शेट्टी यूं तो 53 साल के अनुराग संग लंबे समय से रिश्ते में हैं, लेकिन इसके बावजूद वो काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रही हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शुभ्रा 30 से 35 साल की उम्र की हैं और उन्होंने हमेशा खुद को मीडिया से दूर ही रखा है।

अनुराग के साथ उनके रिश्ते का खुलासा तब हुआ था, जब निर्देशक ने करीब एक दशक (10 साल) पहले इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

काम

क्या काम करती हैं शुभ्रा?

शुभ्रा मास मीडिया ग्रेजुएट हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अनुराग के प्रोडक्शन हाउस 'फैंटम फिल्म्स' से की थी। वो एक सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुकी हैं और फिल्म मेकिंग व राइटिंग प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रही हैं।

अनुराग की फिल्म 'चोक्ड' की स्क्रिप्ट भी शुभ्रा ही उनके पास लेकर आई थीं। बॉलीवुड से जुड़े होने के बाद भी वो मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

ADVERTISEMENT

शादी

21 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी से शादी के सवाल पर क्या बोले अनुराग?

एक हालिया इंटरव्यू में दोबारा शादी के सवाल पर अनुराग बोले कि वो शादी से ज्यादा अपने रिश्ते को सहेजने पर ध्यान दे रहे हैं। अनुराग बोले, "मैं शुभ्रा के साथ बहुत खुश हूं और हमेशा उनके साथ रहना चाहता हूं। इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं करूंगा। मैं इस खूबसूरत रिश्ते को खोना नहीं चाहता।"

उम्र के साथ बदलती प्राथमिकताओं पर निर्देशक ने माना कि वो अब सेहतमंद रहना चाहते हैं ताकि अपनों का लंबा साथ निभा सकें।

ADVERTISEMENT

उम्र का फासला

उम्र के फासले पर झिझकते थे अनुराग

अनुराग ने माना कि उम्र के अंतर की वजह से उनके बीच परेशानियां भी आईं और वो इसे लेकर काफी झिझक महसूस करते थे।

इस पर शुभ्रा ने कहा, "झिझक तुम्हें ज्यादा होती थी।" अनुराग ने भी उनकी बात मानते हुए कहा, "जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई, शुभ्रा वैसी ही कम उम्र दिखती रहीं। इसी वजह से मैं अपनी उम्र को लेकर ज्यादा सोचने लगा था। एक वक्त ऐसा भी आया, जब मैं इस रिश्ते से पीछे हटने लगा था।"

भावुक किस्सा

"अब मैं खुशी-खुशी मर सकती हूं"

शुभ्रा कहती हैं, "अनुराग जिंदगी में बहुत कुछ देख चुके हैं, लेकिन मैं उस वक्त अपनी राह तलाश रही थी, इसलिए वो चाहते थे कि मैं अपनी मर्जी से जिऊं।"

रिश्ते की शुरुआत का एक भावुक किस्सा साझा कर उन्होंने कहा, "जब मैंने हंसते हुए कहा कि सच्चा प्यार पाना मेरी ख्वाहिश थी और अब मैं खुशी-खुशी मर सकती हूं तो मेरी यह बात सुनकर अनुराग बेहद भावुक हो गए थे और उनकी आंखें भर आई थीं।"

ADVERTISEMENT