Loading...
'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बनकर आएंगी शैनन के? जानिए कौन हैं ये गायिका
'बिग बॉस 20' में पहली वाइल्डकार्ड पर आया अपडेट

'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बनकर आएंगी शैनन के? जानिए कौन हैं ये गायिका

Oct 07, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में पहली वाइल्डकार्ड प्रतियोगी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 6 सितंबर, 2026 से शुरू हुआ यह शो एक महीना पूरा कर चुका है और अब तक 3 प्रतियोगी (रोहैद खान, ईशा रिखी व रिति तिवारी) घर से बेघर हो चुके हैं। आमतौर पर 3 महीने तक चलने वाले इस शो में दर्शकों को पहली वाइल्डकार्ड एंट्री देखने को मिल सकती है। इसके लिए शैनन के का नाम काफी चर्चा में है।

परिचय

जानिए कौन हैं शैनन, कुमार सानू से खास नाता

शैनन पेशे से अंतरराष्ट्रीय हस्ती हैं, जो मशहूर गायक कुमार सानू की बेटी हैं।

बता दें कि गायक ने 2 शादियां की थीं और उनकी पहली शादी से गायक जान कुमार सानू हैं। वहीं, दूसरी पत्नी के साथ उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था जाे शैनन हैं।

शैनन अंतरराष्ट्रीय गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भारत, लंदन और लॉस एंजिल्स में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपना डेब्यू पॉप सिंगल 'अ लॉन्ग टाइम' से किया था।

करियर

अभिनेत्री के रूप में भी बना चुकी हैं पहचान

पिछले कुछ साल में, शैनन ने 'गिव मी योर हैंड', 'रन', 'एंटीडोट', 'ओटीटी' और 'नॉट माय शेड' जैसे गाने रिलीज किए हैं। 2025 में उन्होंने म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में परफॉर्म किया था।

वह लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी परफॉर्म कर चुकी हैं। उनके यूट्यूब पर 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

हिंदी फिल्म 'चल जिंदगी' में उन्होंने अपने अभिनय का हुनर दिखाया था। वह अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' के लिए गाना भी गा चुकी हैं।

ADVERTISEMENT