NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुहाना के साथ दिखने वाली आलिया छिब्बा कौन हैं? जानिए क्या है खान परिवार से रिश्ता
    अगली खबर
    सुहाना के साथ दिखने वाली आलिया छिब्बा कौन हैं? जानिए क्या है खान परिवार से रिश्ता
    आलिया छिब्बा कौन हैं? (तस्वीर- इंस्टा/@aliachhiba)

    सुहाना के साथ दिखने वाली आलिया छिब्बा कौन हैं? जानिए क्या है खान परिवार से रिश्ता

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 24, 2022
    09:23 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं और अब वह फिल्मों से भी जुड़ने वाली हैं, लेकिन क्या आप सुहाना के साथ अक्सर दिखने वाली आलिया छिब्बा को जानते हैं?

    उनका स्टाइल के मामले में कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। खान परिवार से आलिया का एक खास रिश्ता है।

    आइए जानते हैं कौन हैं आलिया छिब्बा।

    रिश्ता

    सुहाना की बहन हैं आलिया

    आलिया खूबसूरत हैं और फैशनेबल भी हैं। वह खान परिवार के हर छोटे-बड़े समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। सुहाना के साथ तो खासकर उनकी बहुत पटती है।

    सुहाना संग आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आलिया, सुहाना की मां गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बा की बेटी हैं। इस तरह से वह गौरी और शाहरुख की भतीजी लगती हैं।

    शाहरुख इंस्टाग्राम पर जिन छह लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक आलिया भी हैं।

    पहली झलक

    पहली बार कब चर्चा में आईं आलिया?

    आलिया सबसे पहले 2019 में लाइमलाइट में आई थीं, जब सुहाना और गौरी ने इंस्टाग्राम पर आलिया की शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं। गौरी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने भाई विक्रांत के साथ बैठी हुई थीं।

    गौरी और सुहाना, आलिया की शादी में कोलकाता गए थे और यह पहला मौका था, जब इस तरह से सुहाना और आलिया की बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

    आलिया ने 21 की उम्र में ही शादी रचा ली थी।

    चर्चा

    शाहरुख की बर्थडे पार्टी में भी नजर आई थीं आलिया

    2020 में आलिया दुबई में हुए IPL के दौरान खूब चर्चा में रही थीं। वहां वह सुहाना और आर्यन के साथ पहुंची हुई थीं। इस दौरान भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

    इसके अलावा वह शाहरुख के 55वें जन्मदिन के जश्न में भी नजर आई थीं।

    इसके बाद से ही प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि आखिर ये कौन हैं और शाहरुख व उनके परिवार से इनका क्या रिश्ता है?

    लोकप्रियता

    सोशल मीडिया पर हिट

    आलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट देख यह साफ पता चलता है कि वह कितनी ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और हॉटनेस के चर्चे खूब होते हैं।

    इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी लिंक्डिन बायो के अनुसार, वह यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

    आलिया ने कोरोना महामारी के दौरान अपने खुद के फैशन ब्रांड भी लॉन्च किए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आलिया का बॉलीवुड में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है। वह बस फैशन की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती हैं। कृष्णा श्रॉफ से लेकर अंशुला कपूर, त्रिशाला दत्त और रिद्धिमा कपूर जैसे कई स्टार किड्स फिल्मी दुनिया में अपना करियर नहीं बनाना चाहते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुहाना खान
    सोशल मीडिया
    शाहरुख खान
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    टेस्ट सीरीज के लिए 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगा भारतीय टीम का पहला बैच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप

    सुहाना खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    सुहाना खान ने उन्हें 'काली' कहने वालों को दिया जवाब, शेयर किए कमेंट्स इंस्टाग्राम
    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    रक्षा बंधन विशेष: बॉलीवुड के भाई-बहन जिन्हें आप पर्दे पर साथ देखना चाहेंगे बॉलीवुड समाचार

    सोशल मीडिया

    आंध्र प्रदेश: पत्नी की इजाजत से पति ने प्रेमिका से की दूसरी शादी, एक साथ रहेंगे यूट्यूब
    फिर बदला एलन मस्क का मन, पुराने ऑफर पर खरीदेंगे ट्विटर ट्विटर
    गोरखपुर: इंजीनियरिंग के छात्रों ने मोबाइल फोन से ढूंढा रावण का पुतला जलाने का स्मार्ट तरीका गोरखपुर
    वायरल पोस्ट: शख्स ने ऑर्डर किया था आईफोन 13, फ्लिपकार्ट ने भेज दिया आईफोन 14 फ्लिपकार्ट

    शाहरुख खान

    क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग? दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड की इन फिल्मों को पाकिस्तान में मिला खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख की 'जवान' के लिए 21 करोड़ रुपये फीस ले रहे विजय सेतुपति बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर बॉलीवुड समाचार
    क्या अक्षय कुमार के पास है 260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट? अभिनेता ने बताई सच्चाई अक्षय कुमार
    बिग बॉस 16: गौतम सिंह विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह, खुद खोला राज बिग बॉस
    'बिग बॉस 16' में धक्का-मुक्की, अर्चना गौतम ने गोरी नागोरी के मुंह पर फेंका पानी बिग बॉस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025