NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु
    मनोरंजन

    क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु

    क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 28, 2022, 02:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु
    कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु

    अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं है। 'द फैमिली मैन 2' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में आइटम नंबर का तड़का लगाकर वह दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुकी हैं। आज भले ही अभिनेत्री करोड़ों की मालकिन हों, लेकिन एक वक्त था जब उनके पास खाने तक के लाले पड़ जाते थे। आज (28 अप्रैल) को सामंथा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं सामंथा के संघर्ष की कहानी।

    कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सामंथा का परिवार

    कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सामंथा का परिवार
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सामंथा का परिवार
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सामंथा का परिवार
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सामंथा का परिवार
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था सामंथा का परिवार
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)

    12वीं के बाद सामंथा की पढ़ाई के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने पार्ट टाइम मॉडलिंग से अपनी जरूरतों को पूरा किया। सामंथा ने बताया था कि उनके परिवारवालों ने हमेशा पढ़ाई पर जोर दिया, लेकिन उनका परिवार आगे की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता था। ना तो उनका कोई भविष्य था और ना ही कोई ख्वाब। उन्हें एक वक्त का खाना नसीब होता था। लिहाजा अपना पेट पालने के लिए उन्होंने दूसरे काम शुरू किए।

    मजबूरी में बनीं एक्ट्रेस

    सामंथा ने अभिनय जगत में आने के बारे में कभी नहीं सोचा था। वह संयोग से एक्टिंग की दुनिया में आईं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, इसके पीछे उनकी 12 सालों की कड़ी मेहनत है। जब सामंथा मॉडलिंग कर रही थीं तो लोकप्रिय निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर एमआर रवि वरमन की नजर उन पर पड़ी। बस वहीं से उनकी किस्मत चमकी। वरमन ने सामंथा को इंडस्ट्री से रूबरू कराया और इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    इम्युनिटी डिसऑर्डर और डायबिटीज

    2012 में सामंथा को इम्युनिटी डिसऑर्डर का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट निकल गए। हालांकि, दो महीने बाद वह काम पर लौट गईं। फिर 2013 में सामंथा को डायबिटीज होने की जानकारी मिली और उन्होंने इसे भी मात दे दी।

    ...जब डिप्रेशन में चली गई थीं सामंथा

    ...जब डिप्रेशन में चली गई थीं सामंथा
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    ...जब डिप्रेशन में चली गई थीं सामंथा
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    ...जब डिप्रेशन में चली गई थीं सामंथा
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    ...जब डिप्रेशन में चली गई थीं सामंथा
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    ...जब डिप्रेशन में चली गई थीं सामंथा
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)

    एक समय सामंथा को डिप्रेशन से जूझना पड़ा। वह बुरी तरह टूट गई थीं। इससे बाहर आने में उनके दोस्तों और काउंसलर ने उनकी मदद की। सामंथा के मुताबिक, यदि आप मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं तो मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं। अगर सामंथा अपनी डिप्रेशन की इस जंग को जीतने में सफल हुईं तो सिर्फ इसलिए नहीं, क्योंकि वह मजबूत थीं। ऐसा इसलिए हो पाया, क्योंकि उनके आसपास के कई लोगों ने उन्हें मजबूत बनाने में बहुत मदद की।

    नहीं टिकी शादी

    नहीं टिकी शादी
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    नहीं टिकी शादी
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    नहीं टिकी शादी
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    नहीं टिकी शादी
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)
    नहीं टिकी शादी
    (तस्वीर- insta/@samantharuthprabhuoffl)

    2017 में सामंथा ने सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद घर बसाने का फैसला किया था। उनकी शादी गोवा में बहुत आलीशान तरीके से हुई। इसे रॉयल वेडिंग का नाम दिया गया। हालांकि, शादी के चार साल बाद सामंथा और नागा के रास्ते अलग-अलग हो गए। दोनों के बीच दूरियां किस वजह से आईं, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    2010 में आई अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'ये माया चेस्वा' से ही सामंथा ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसमें उनकी जोड़ी नागा चैतन्य के साथ बनी थी। इसके बाद उनकी 'ईगा', 'अ आ..', 'महानती', 'रंगस्थलम' और 'ओ बेबी' जैसी कई सफल फिल्में आईं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जन्मदिन विशेष
    सामंथा रुथ प्रभु

    ताज़ा खबरें

    विमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स को मिला मुख्य कोच, जानिए कौन हैं राचेल हेन्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में औसतन हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं कोहली विराट कोहली
    एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान एमएस धोनी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभुदेवा की 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, जल्द रिलीज होगी फिल्म प्रभुदेवा
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन

    सामंथा रुथ प्रभु

    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट लुक जारी  वरुण धवन
    सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी, सामने आई दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कथा दक्षिण भारतीय सिनेमा
    विजय देवरकोंडा ने प्लान की 'फ्री मनाली ट्रिप', आप भी आजमा सकते हैं अपनी किस्मत! विजय देवरकोंडा
    सामंथा रुथ की 'शाकुंतलम' की नई रिलीज डेट जारी, हिंदी में भी आएगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023