जब 15 रुपये के लिए नाना पाटेकर ने सड़कों पर किया पेंट, खुद सुनाया था किस्सा
क्या है खबर?
नाना पाटेकर के अभिनय कौशल और सादगी भरे जीवन से उनके फैंस बखूबी वाकिफ रहे। 8 अक्टूबर को भले उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन अपनी यादें छोड़ गए। ऐसा ही एक यादगार किस्सा उन्होंने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' के मंच पर सुनाया था। नाना ने बताया था कि कैसे सफलता का स्वाद चखने से पहले, उन्होंने जीवनयापन के लिए छोटे-मोटे काम किए। इनमें से एक सड़क रंगना भी था।
किस्सा
महज 15 रुपये के लिए जेब्रा कॉसिंग को रंगा था
ई-टाइम्स के मुताबिक, नाना ने अपने संघर्षाें को याद करते हुए बताया था कि उन्होंने 15 रुपये के लिए सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग को पेंट किया था, फिर भी वह कभी निराश नहीं हुए।
उन्होंने कहा था, "हम जेब्रा क्रॉसिंग पर भी पोस्टर बनाते थे और इसके लिए 15 रुपये कमाते थे। सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे कभी पैसे मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ी।"
अभिनेता ने बताया था कि वह कमाने के लिए छोटे-मोटे काम किया करते थे।
नजरिया
मुंबई में नहीं, बल्कि गांव में रहना चाहते थे नाना
शो के दौरान, नाना ने बताया था कि वह खुद को कभी इंडस्ट्री का हिस्सा महसूस नहीं करते थे।
उन्होंने कहा था, "मैं इंडस्ट्री से नहीं हूं। मैं यहां आता हूं, काम करता हूं और फिर वापस चला जाता हूं। मैं कभी पार्टी में नहीं गया। मैं गांव का हूं, और वहीं रहूंगा। और मुझे वहां अच्छा लगता है।"
उन्होंने अमिताभ से कहा था कि अगर उनके दिल को गांव में शांति मिलती है, उन्हें दिल की बात सुननी चाहिए।