NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' आते ही क्यों हो गई गायब?
    अगली खबर
    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' आते ही क्यों हो गई गायब?
    'द लेडी किलर' के साथ क्या हुआ?

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर' आते ही क्यों हो गई गायब?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 08, 2023
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर' काफी समय से चर्चा में थी। घोषणा होने के बाद लंबे समय तक फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं आई।

    रिलीज के महज 5 दिन पहले निर्माताओं ने बिना किसी प्रमोशन के फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज हुई और बिना किसी शोर-शराबे के गायब भी हो गई।

    आपको बताते हैं कि आखिर क्या गड़बड़ हुई।

    खबर

    45 करोड़ की फिल्म ने कमाए सिर्फ 1 लाख रुपये

    'द लेडी किलर' 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    करीब 45 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 लाख रुपये ही कमा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहा जा रहा है।

    अर्जुन और भूमि दोनों ने ही फिल्म का पोस्टर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा नहीं किया था। ऐसे में फिल्म को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

    फिल्म की कुछ शूटिंग भी बाकी थी।

    बयान 

    निर्देशक ने माना, अधूरी है फिल्म

    फिल्म के निर्देशक अजय बह्ल ने स्वीकार किया है कि फिल्म बिना पूरी शुटिंग के रिलीज की गई थी।

    एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया, "स्क्रीनप्ले के 117 दृश्यों में से 30 दृश्यों की शूटिंग नहीं हुई। इन दृश्यों में भूमि और अर्जुन का रोमांस, भूमि को शराब की लत लगना, अर्जुन का सबकुछ खो देना और शहर से भागना जैसे दृश्य शामिल हैं। इनके न होने से दर्शकों को फिल्म अधूरी लग रही है।"

    जल्दबाजी

    क्यों की जल्दबाजी?

    पैसों की कमी के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OTT प्लेटफॉर्म से निर्माताओं का करार पहले ही हो चुका था। OTT द्वारा दी गई रिलीज की समय सीमा दिसंबर के आखिर तक ही है।

    सिनेमाघरों में रिलीज के 4 हफ्ते बाद ही इसे OTT पर रिलीज किया जा सकता है। इसी हड़बड़ी में निर्माताओं ने इसे बिना प्रचार के रिलीज कर दिया। इसे करीब दर्जनभर सिनेमाघरों में ही रिलीज किया गया।

    फिल्म 

    सस्पेंस थ्रिलर है फिल्म

    फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने किया है। टी-सीरीज से करार के कारण OTT प्लेटफॉर्म ने भी अधूरी फिल्म को स्वीकार कर लिया है।

    निर्देशक के अर्जुन और भूमि से अनबन की भी खबरें थीं। हालांकि, उन्होंने इन खबरों का खंडन कर दिया है।

    फिल्म की कहानी उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर में बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ प्यार, बेवफाई और अपराध की कहानी दिखाई दी। कहानी एक कत्ल और उसकी गुत्थी सुलझाने पर आधारित है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्म की घोषणा 2021 में हुई थी। इसे अर्जुन ने अब तक का अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया था। सिनेमाघरों के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। टीवी पर यह सोनी मैक्स पर दिखाई जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अर्जुन कपूर
    भूमि पेडनेकर

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    अर्जुन कपूर

    'मेरी पत्नी का रीमेक' में अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, निर्देशक आसमान भारद्वाज को लेकर कही ये बात सेलिब्रिटी गॉसिप
    'एक विलेन रिटर्न्स' रिव्यू: बचकानी कहानी में सस्पेंस और ऐक्शन ने डाली जान बॉलीवुड समाचार
    तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा दीपिका पादुकोण

    भूमि पेडनेकर

    नवाजुद्दीन की 'अफवाह' से पहले OTT पर देखिए सामाजिक मुद्दों को चोट करतीं ये फिल्में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से भूमि पेडनेकर तक, फिल्म 'अफवाह' के लिए किसे कितनी फीस मिली? नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'अफवाह' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपल्बध नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    भूमि पेडनेकर 'सोनचिड़िया' को समझ बैठी थीं ब्लॉकबस्टर, बोलीं- 6 दिन में ही घुटने टेक दिए बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025