Loading...
भारत आ रहा दुनिया का सबसे बड़ा के-पॉप फेस्टिवल 'वीवर्स कॉन', इस दिन जुटेंगे वैश्विक सितारे
भारत में आयोजित होगा 'वीवर्स कॉन फेस्टिवल'

भारत आ रहा दुनिया का सबसे बड़ा के-पॉप फेस्टिवल 'वीवर्स कॉन', इस दिन जुटेंगे वैश्विक सितारे

Oct 07, 2026
08:56 pm

क्या है खबर?

भारत में के-पॉप (कोरियन पॉप) फैंस के लिए सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल आने वाला है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप बैंड्स (BTS, टुमॉरो एक्स टुगेदर और सेवेनटीन) को मैनेज करने वाली कंपनी HYBE पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। यह कंपनी अपने सबसे बड़े और मशहूर वैश्विक संगीत समारोह 'वीवर्स कॉन फेस्टिवल' को पहली बार भारत में आयोजित करेगी। इसे दक्षिण कोरिया के बाहर का पहला संस्करण माना जा रहा है।

आयोजन

जानिए कब और कहां आयोजित होगा 'वीवर्स कॉन'

2 दिवसीय वीवर्स कॉन फेस्टिव का आयोजन 27 और 28 मार्च, 2027 को नई दिल्ली में होगा। समारोह में के-पॉप और भारतीय कलाकार एक साथ आएंगे और बड़े पैमाने पर भव्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को विशेष अनुभव प्रदान करेंगे।

हालांकि, वैश्विक संगीत समारोह के लिए कंपनी की ओर से अभी तक कलाकारों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन उनका वादा है कि यह महोत्सव के-पॉप की वैश्विक उपस्थिति को भारत के बढ़ते संगीत परिदृश्य के साथ जोड़ेगा।

कार्यक्रम

ब्रांड अनुभव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

वीवर्स कॉन फेस्टिवल इंडिया में लाइव संगीत, इंटरैक्टिव गतिविधियां, ब्रांड अनुभव और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा, HYBE विशेष सहयोग मंचों की योजना भी बना रहा है।

इसके जरिए भारतीय और कोरियन कलाकारों को मंच साझा करने और विभिन्न संगीत शैलियों और संस्कृतियों के साथ प्रयोग करने के मौके मिलेंगे।

यह पहली बार है जब भारत को अपना खुद का इतना बड़ा और आधिकारिक वीवर्स कॉन मिलने जा रहा है। इस घोषणा से फैंस का उत्साह चरम पर है।

ADVERTISEMENT