NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तब्बू ने इन फिल्मों से जमाई बॉलीवुड में अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप 
    अगली खबर
    तब्बू ने इन फिल्मों से जमाई बॉलीवुड में अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप 
    तब्बू की शानदार फिल्में

    तब्बू ने इन फिल्मों से जमाई बॉलीवुड में अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप 

    लेखन मेघा
    Nov 04, 2023
    08:23 am

    क्या है खबर?

    तब्बू की गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के बल पर एक अलग पहचान बनाई है।

    1982 में 11 साल की उम्र में फिल्म 'बाजार' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली तब्बू, 1994 में फिल्म 'पहला पहला प्यार' में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आई थीं।

    4 नवंबर, 1971 को हैदराबाद में जन्मी अभिनेत्री आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर उनकी शानदार फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    #1

    'माचिस'

    गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'माचिस' में अपने शानदार अभिनय के लिए तब्बू ने काफी प्रशंसा बटोरी थी।

    यह फिल्म 1980 के दशक के मध्य पंजाब में सिख विद्रोह के बीच युवाओं के आतंकवादी बनने तक के सफर को दिखाती है।

    फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, ओम पुरी और जिमी शेरगिल जैसे सितारे नजर आए थे, लेकिन तब्बू ने अपने उम्दा प्रदर्शन से दर्शकों के दिल में अलग पहचान बना ली थी।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    #2

    'चांदनी बार'

    2001 में रिलीज हुई फिल्म 'चांदनी बार' की कहानी बार में डांस करने वाली लड़कियों के जीवन पर आधारित थी।

    फिल्म में दिखाया गया है कि मुमताज (तब्बू) को सांप्रदायिक दंगों में माता-पिता की मौत होने के बाद मुंबई जाना पड़ता है। वहां वह बार में डांस करने लगती है और फिर अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक अपराधी से शादी कर लेती है।

    मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    'मकबूल'

    2003 में आई विशाल की फिल्म 'मकबूल' विलियम शेक्सपियर के उपन्यास 'मैकबेथ' पर आधारित है।

    इस फिल्म में इरफान खान और तब्बू मुख्य भूमिका में थे, वहीं पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा जैसे मंझे हुए सितारे भी नजर आए थे।

    फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जिसमें डॉन के गुर्गे मकबूल (इरफान) को अपने मालिक की प्रेमिका निम्मी (तब्बू) से प्यार हो जाता है।

    इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #4

    'हैदर'

    विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैदर' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जो अपने पिता के लापता होने के मामले को सुलझाने के लिए जम्मू-कश्मीर लौटे एक युवा व्यक्ति की कहानी बताती है।

    शेक्सपियर के उपन्यास 'हेमलेट' के इस रूपांतरण में तब्बू के साथ शाहिद कपूर, इरफान खान, केके मेनन और श्रद्धा कपूर जैसे बेहतरीन सितारे नजर आए थे।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #5

    'अंधाधुन'

    श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    2018 में आई इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक पूर्व फिल्म अभिनेता की हत्या का गवाह बनने के बाद पियानो बजाने वाले आकाश (आयुष्मान) अंधे होने के नाटक करता है। ऐसे में तब्बू उसकी असलियत पता लगाने की कोशिश करती है, जिसके बाद वह अनजाने में कई समस्याओं में फंस जाता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है, जिसे देव आनंद ने बदला था। अभिनेत्री को फिल्म 'चांदनी बार' और 'माचिस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तब्बू
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    सोनू सूद ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, किया नई फिल्म 'नंदी' का ऐलान  सोनू सूद
    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन

    तब्बू

    'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली? अर्जुन कपूर
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन अर्जुन कपूर
    फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव नयनतारा
    'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत आलोचकों पर भड़कीं, कहा- मेरा बुरा चाहने वाले जिंदगी भर दुखी रहेंगे कंगना रनौत
    जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल: प्रियंका चोपड़ा ने दी मास्टरक्लास में अहंकार से दूर रहने की सलाह    प्रियंका चोपड़ा
    अनन्या पांडे जल्द रखेंगी OTT की दुनिया में कदम, इन चर्चित फिल्मों में भी आएंगी नजर अनन्या पांडे
    ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड पर कसा तंज, बोलीं- कैसे पेश आएं, साउथ से सीखें दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन

    सनी देओल अब फिर मचाएंगे 'गदर', देशभक्ति फिल्म के लिए मिलाया 'पुष्पा' के निर्माताओं से हाथ सनी देओल
    'बिग बॉस 17': शो में पहली बार होगा फोन का इस्तेमाल, जानिए थीम से लेकर सबकुछ बिग बॉस 17
    करीना का खुलासा, 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद निराश होकर माफी मांगते थे आमिर आमिर खान
    नवरात्रि 2023: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी दुर्गा पूजा की भव्य झलक नवरात्रि
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025