NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तलवार' से 'हसीन दिलरुबा' तक, देखिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये मर्डर मिस्ट्री 
    अगली खबर
    'तलवार' से 'हसीन दिलरुबा' तक, देखिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये मर्डर मिस्ट्री 
    नेटफ्लिक्स पर मौजूद मर्डर मिस्ट्री देख घूम जाएगा सिर

    'तलवार' से 'हसीन दिलरुबा' तक, देखिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये मर्डर मिस्ट्री 

    लेखन पलक
    Mar 09, 2024
    07:29 am

    क्या है खबर?

    OTT दर्शकों के मनोरंजन का बढ़िया साधन बना है। इसपर ज्यादातर हर शैली की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं।

    मर्डर मिस्ट्री को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए आने वाले समय में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से एक 'मर्डर मुबारक' है।

    नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही फिल्म में सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी हैं।

    ऐसे में हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद अन्य मर्डर मिस्ट्री फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    'जाने जान'

    सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म 'जाने जान' 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर मर्डर मिस्ट्री थी।

    यह जापानी लेखक हिगाशिनो कीगो के 2005 के उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का रूपांतरण थी।

    फिल्म से करीना कपूर खान ने OTT पर डेब्यू किया था। इसमें जयदीप अलहावत और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में थे।

    करीना एक मर्डर के आरोप में जांच के दायरे में होती हैं, जिसकी जांच डिटेक्टिव बने विजय करते हैं।

    #2

    'हसीन दिलरुबा'

    साल 2021 में रिलीज हुई 'हसीन दिलरुबा' जबरदस्त रोमांस से भरपूर थी। फिल्म में दर्शक कातिल को आखिर तक ढूंढते रह जाते हैं।

    इसकी कहानी रानी (तापसी पन्नू) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने पति रिशू (विक्रांत मैसी) से नाखुश है और नील (हर्षवर्धन राणे) से अफेयर चलाती है। फिर कुछ ऐसा होता है, जो तीनों की जिंदगी पलटकर रख देता है।

    निर्देशक विनील मैथ्यू ने कहानी को बेहद नाप-तौल कर परोसा है, जो दर्शकों का ध्यान खींचता है।

    #3

    'रात अकेली है'

    साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'रात अकेली है' में एक पुलिस ऑफिस की कहानी दिखाई गई है, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश करता है।

    हनी त्रेहन निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने अपनी अदाकारी से ऐसा समा बांधा कि दर्शक देखते ही रह गए।

    फिल्म में दोनों के अलावा श्वेता त्रिपाठी, शिवानी रघुवंशी, इला अरुण, तिग्मांशु धूलिया और आदित्य श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    #4

    'अंधाधुन'

    साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'अंधाधुन' एक सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी, जिसमें तब्बू के किरदार का एक सच, आयुष्मान खुराना के किरदार की जिंदगी बदल देता है।

    फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में आयुष्मान और तब्बू के अलावा राधिका आप्टे नजर आई थीं।

    इस रोमांचक फिल्म में हर पल एक नया मोड़ आता है, जो दर्शकों की नजरें स्क्रीन से हटने नहीं देता है।

    #5

    'तलवार'

    दिल्ली में हुए आरुषी हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' में इस मामले का दिल दहला देने वाला सच दिखाया गया है।

    साल 2008 में रिलीज हुई इस मर्डर मिस्ट्री में दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी।

    फिल्म के हर पहलू को इतनी बारीकी से दिखाया गया है कि दर्शक सच्चाई में जीने लगते हैं।

    रोमांच और सस्पेंस से भरपूर इस कहानी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

    जानकारी

    15 मार्च को रिलीज होगी 'मर्डर मुबारक'

    होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मर्डर मुबारक' का प्रीमियर 15 मार्च, 2024 को होगा। फिल्म में सारा और पंकज के अलावा डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, विजय जैसे कलाकार हैं। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सारा अली खान
    पंकज त्रिपाठी
    बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    सारा अली खान

    बॉक्स ऑफिस: 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई की रफ्तार धीमी, अब तक किया इतना कारोबार  विक्की कौशल
    बॉक्स ऑफिस: 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई जारी, जानिए अब तक का कारोबार  विक्की कौशल
    बॉक्स ऑफिस: 'जरा हटके जरा बचके' ने पार किया 80 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  विक्की कौशल
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में गिरावट, अब तक किया इतना कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पंकज त्रिपाठी

    'घूमर' से 'कागज' तक, कभी हार न मानने की सीख देती हैं ये बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    पंकज त्रिपाठी ने पिता के निधन पर कहा- वो खालीपन कभी दूर नहीं होगा बॉलीवुड समाचार
    पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने  अटल बिहारी वाजपेयी
    पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों कभी गलत नहीं होता उनके किरदारों का चुनाव बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जूनियर एनटीआर के किरदार का 'वॉर 2' के बाद बनेगा स्पिन ऑफ, निभाएंगे ये भूमिका जूनियर एनटीआर
    रानी मुखर्जी ने बांधे हिंदी सिनेमा की तारीफों के पुल, बोलीं- आलोचनाओं का नहीं होता असर रानी मुखर्जी
    कंगना रनौत ने अंबानी के समारोह में नाचने-गाने वाले सितारों पर साधा निशाना, कहीं ये बातें मनोरंजन
    करिश्मा कपूर ने की OTT और पारंपरिक सिनेमा की तुलना, जानिए किसको बताया बेहतर करिश्मा कपूर

    नेटफ्लिक्स

    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' बनी टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म  कंगना रनौत
    जूनियर एनटीआर की 'देवरा' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक, निर्माताओं ने खुद किया ऐलान  जूनियर एनटीआर
    प्रभास की 'सालार' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार, इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक  प्रभास
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आई समाने अल्लू अर्जुन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025