NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर छिड़ी बहस, स्वरा भास्कर बाेलीं- बच्चा तो हो जाने दो
    अगली खबर
    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर छिड़ी बहस, स्वरा भास्कर बाेलीं- बच्चा तो हो जाने दो
    स्वरा भास्कर ने सेनाक्षी सिन्हा की शादी पर कही ये बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@reallyswara)

    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर छिड़ी बहस, स्वरा भास्कर बाेलीं- बच्चा तो हो जाने दो

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 19, 2024
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इसके चलते उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।

    उधर फहाद अहमद के साथ अपना घर बसाने के बाद से स्वरा को लोगों से खूब खरी-खोटी सुनने को मिली है। अभिनेत्री कई बार लव जिहाद पर बात कर चुकी हैं।

    हाल ही में स्वरा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर चल रही बहस पर अपने विचार रखे।

    दो टूक

    "कोई निकाह करे या शादी, किसी को क्या लेना-देना"

    सिने कनेक्ट से स्वरा ने कहा, "मेरी शादी के दौरान भी कई विशेषज्ञों ने राय दी थी, लेकिन हम यहां दो राजी वयस्कों के बारे में बात कर रहे हैं। वे अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं, ये उन पर निर्भर है। अगर वे साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं या निकाह कर रहे हैं या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं।"

    बयान

    आधुनिक भारत के सबसे बड़े मिथकों में से एक 'लव जिहाद'- स्वरा

    सोनाक्षी-जहीर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग सोनाक्षी पर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले जहीर संग शादी करने पर तंज कस रहे हैं। अब स्वरा ने इस पर अपने विचार रखे हैं।

    वह कहती हैं, "मैंने ये अनुभव किया है। आधुनिक भारत के सबसे बड़े मिथकों में से एक लव जिहाद है, जहां एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करती है। अलग धर्म की जोड़ियों को वैलेंटाइन डे पर पीटा भी जाता है।"

    दावा

    अभिनेत्री ने किया ये दावा

    स्वरा बोलीं, "ऐसी बातचीत भारत और दक्षिण एशियाई देशों में अधिक प्रचलित है, जहां लोगों को दूसरों के काम में हाथ डालने में मजा आता है। रुको और देखो, जब उनका बच्चा होगा तो बच्चे के नाम को लेकर एक अलग बहस होगी। हमने करीना कपूर और सैफ अली खान के बच्चों और मेरे बच्चे के साथ ऐसा होते देखा है। यह पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है, लेकिन ये भी सच है कि ये जल्द ही खत्म नहीं होने वाला।"

    शादी

    23 जून को शादी करने वाले हैं सोनाक्षी-जहीर

    स्वरा बातचीत में आगे कहती हैं कि ये सोनाक्षी की जिंदगी है। उसने अपना साथी चुना है और उसके साथी ने उसे चुना है। यह उनके परिवार का मसला है, इसलिए ये उन्हें समय बर्बाद करने वाली बहस लगती है।

    बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी। 22 जून को पहले दोनों सगाई करेंगे।

    सलमान खान ने सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात कराई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनाक्षी सिन्हा
    जहीर इकबाल
    स्वरा भास्कर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा भावुक नोट, साझा की अनदेखी तस्वीरें  शत्रुघ्न सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' की सफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे विश्वास नहीं हो रहा  अमेजन प्राइम वीडियो
    सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का बनेगा सीक्वल? अभिनेत्री बोलीं- मैं इंतजार नहीं कर सकती  अमेजन प्राइम वीडियो
    आमिर खान से करण जौहर तक,  इन फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी बॉलीवुड समाचार

    जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी गॉसिप
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील आगामी फिल्में
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  सोनाक्षी सिन्हा

    स्वरा भास्कर

    स्वरा भास्कर ने चार साल के बच्चे के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, वीडियो वायरल ट्विटर
    क्या 'वीरे दी वेडिंग' का बनने जा रहा सीक्वल? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद एनकाउंटर: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सितारों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं बॉलीवुड समाचार
    #WebSeriesReview: निराश करती है स्वरा भास्कर की 'रसभरी', देखने से पहले पढ़ें रिव्यू बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'चंदू चैंपियन' में चमके कार्तिक आर्यन का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू चंदू चैंपियन
    शाहरुख खान की आवाज के मुरीद हुए विजय सेतुपति, बोले- स्टार से परे है उनकी शख्सियत विजय सेतुपति
    मनीषा कोइराला ही नहीं, 90 के दशक की इन अभिनेत्रियों ने भी OTT से की वापसी  माधुरी दीक्षित
    निर्देशक कबीर खान को 'बकवास' लगी थी 'चंदू चैंपियन' की कहानी, किया ये खुलासा चंदू चैंपियन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025