NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? बोले- गुटबाजों के हाथों की कठपुतली नहीं बनना
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? बोले- गुटबाजों के हाथों की कठपुतली नहीं बनना
    विवेक ओबेरॉय ने क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरी? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vivekoberoi)

    विवेक ओबेरॉय ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? बोले- गुटबाजों के हाथों की कठपुतली नहीं बनना

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 04, 2024
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    विवेक ओबेरॉय को भले ही बॉलीवुड में कभी सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिल पाया, लेकिन कोई शक नहीं कि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और कई फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

    विवेक बाॅलीवुड में एक खास मुकाम हासिल न कर पाने का ठीकरा इंडस्ट्री में होने वाली गुटबाजी पर फोड़ चुके हैं।

    अब एक बार फिर विवेक ने बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा है।

    आइए जानें उन्होंने क्या कुछ कहा।

    दो टूक

    विवेक ने बॉलीवुड को बताया असुरक्षित जगह

    इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में विवेक ने कहा, "मैंने 22 सालों में लगभग 67 फिल्में की हैं, लेकिन इंडस्ट्री एक बहुत असुरक्षित जगह है। आप बढ़िया काम कर सकते हैं, पुरस्कार जीत सकते हैं और एक अभिनेता के तौर पर अपना काम कर सकते हैं, लेकिन यहां रहकर आपको दूसरी वजहों से बेरोजगारी का सामना भी करना पड़ सकता है।"

    विवेक ने बताया कि वह खुद फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के बाद इस स्थिति का सामना कर चुके हैं।

    खुलासा

    फिल्म हिट होने के बाद भी डेढ़ साल तक घर बैठे रहे विवेक

    विवेक बोले, "साल 2007 के बाद जब मैंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' की और 'गणपत' गाना वायरल हो गया, मैंने पुरस्कार जीते तो मुझे उम्मीद थी अब कई प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि मैं डेढ़ साल तक घर बैठा रहा।"

    विवेक ने कहा कि 2009 में उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। अभिनेता ने इंडस्ट्री के भरोसे रहने के बजाय आर्थिक स्वतंत्रता पर ध्यान दिया।

    उन्होंने तय किया कि वह बाहरी ताकतों को अपने भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

    फैसला

    "मैं अपने भविष्य का रिमोट किसी को नहीं सौंप सकता था"

    विवेक बोले, "मैं अपना भविष्य किसी को नहीं सौंप सकता था। बिजनेस हमेशा दूसरा करियर विकल्प था और सिनेमा मेरा जुनून था और हमेशा रहेगा। बिजनेस मैंने सिर्फ मेरी आजीविका चलाने के लिए किया था और गुटबाजी के उस जाल में फंसने से बचने के लिए मैंने बिजनेस पर ध्यान देना शुरू किया। मैं वहां रहकर अपने आत्मसम्मान को नहीं बेच सकता था। कम से कम मेरा तो यह जीवन जीने का तरीका नहीं है।"

    दो टूक

    अपने मनमुताबिक जीने पर यकीन करते हैं विवेक

    विवेक आगे कहते हैं, "कुछ लोग दूसरों के इशारों पर चलकर उनके मुताबिक अपनी जीविका चलाते हैं, लेकिन मैं किसी के इशारों पर नहीं चल सकता। मैं अपने जीवन में उस उम्र और पड़ाव पर हूं, जहां मैंने पैसा, शोहरत और सफलता सबकुछ देखा है। लिहाजा लोगों की खुशामद करने या चाटुकारिता करने से मेरा जीवन नहीं बदलने वाला। मैं जिस तरह से जी रहा हूं, उससे खुश और संतुष्ट हूं। मुझे अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद है।"

    विवाद

    सलमान खान के साथ हो गया था विवेक का विवाद

    साल 2003 में विवेक का सलमान खान के साथ बहुत बड़ा विवाद हो गया था।

    तब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान पर ऐश्वर्या राय को धमकाने और पीटने का आरोप लगाया था। साथ ही ये भी दावा किया था कि सलमान ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी है।

    कहा जाता है कि उसके बाद से विवेक का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया था। इंडस्ट्री में हर कोई विवेक से किनारा करने लगा था।

    जानकारी

    इन सफल फिल्मों का हिस्सा रहे विवेक

    विवेक ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' से की थी। उन्होंने 'मस्ती', 'युवा', 'काल' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों के लिए खूब वाहवाही लूटी। जल्द ही वह रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी के साथ फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    विवेक ओबेरॉय

    विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड कलाकारों ने क्या दी प्रतिक्रिया? विराट कोहली
    विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया शॉर्ट फिल्म 'वर्सेज ऑफ वॉर' का ट्रेलर यूट्यूब
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था 15-16 महीने का संघर्ष सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: औंधे मुंह गिरी 'आई वॉन्ट टू टॉक', अजय देवगन की 'नाम' का भी हाल-बेहाल  अजय देवगन
    यामी गौतम बनना चाहती थीं IAS अफसर, पिता के कहने पर बदला फैसला  यामी गौतम
    रवीना टंडन ने बेटी राशा के साथ किए मल्लिकार्जुन मंदिर के दर्शन, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें  रवीना टंडन
    'प्यार का पंचनामा' की अभिनेत्री सोनाली सहगल बनीं मां, दिया बेटी को जन्म मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025