NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की बनी जोड़ी, विशाल रंजन की मर्डर मिस्ट्री में देंगे दिखाई
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की बनी जोड़ी, विशाल रंजन की मर्डर मिस्ट्री में देंगे दिखाई
    विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन मर्डर मिस्ट्री में देंगे दिखाई

    विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की बनी जोड़ी, विशाल रंजन की मर्डर मिस्ट्री में देंगे दिखाई

    लेखन मेघा
    Sep 16, 2023
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री नित्या मेनन अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

    अभिनेत्री ने अपने 15 साल के करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि, वह बॉलीवुड में मुख्य भूमिका में नजर नहीं आई हैं।

    अब नित्या विवेक ओबेरॉय के साथ एक मर्डर मिस्ट्री से बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेत्री शुरुआत करने जा रही हैं।

    शूटिंग 

    स्कॉटलैंड में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, नित्या विशाल रंजन मिश्रा की मर्डर मिस्ट्री फिल्म में शामिल हो गई हैं, जिसकी शूटिंग 16 सितंबर से स्कॉटलैंड में शुरू हो गई है।

    सूत्र के मुताबिक, निथ्या को थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्में पसंद आती हैं इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए वह एकदम राजी हो गई थीं।

    फिलहाल अभिनेत्री स्कॉटलैंड में हैं और फिल्म के 30 दिनों के शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नित्या अभिनेत्री होने के साथ ही एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं, जिन्हें लोगों ने पसंद किया है। अभिनेत्री ने पहली बार 8 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

    कास्ट

    विवेक निभाएंगे अहम भूमिका 

    सूत्र ने बताया कि विवेक इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं और वह भी स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रहे हैं।

    इनके साथ ही मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी फिल्म का हिस्सा बन गए हैं और वह इसमें एक वरिष्ठ जांच अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

    इनके अलावा भी फिल्म में कई अन्य कलाकार शामिल हैं, जिनके बारे में अभी निर्माताओं की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    रिलीज तारीख

    अगले साल रिलीज होगी फिल्म

    रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में ही होगी और कुछ बचे हुए छोटे-मोटे काम के लिए टीम साल के अंत में मुंबई में फिर से शूटिंग कर सकती है।

    कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2024 में सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी, जिसके रिलीज करने के लिए निर्माता उपयुक्त तारीख की तलाश में लगे हुए हैं।

    मालूम हो कि इस फिल्म के जरिए पहली बार विवेक और नित्या बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं नित्या और विवेक

    नित्या पिछले साल आई फिल्म 'थिरुचित्राम्बलम' के बाद एक बार फिर धनुष के साथ 'D50' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में धनुष ने अभिनय के साथ निर्देशन की कमान भी संभाली है।

    विवेक रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा हैं, जो OTT पर दस्तक देगी। इसमें विवेक के साथ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हैं।

    इसके अलावा विवेक पलक तिवारी के साथ फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' में भी दिखाई देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    विवेक ओबेरॉय

    सुप्रीम कोर्ट से 'पीएम नरेंद्र मोदी' को हरी झंडी, अब चुनाव आयोग लेगा फैसला भारत की खबरें
    सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद बॉलीवुड समाचार
    चुनाव आयोग द्वारा रिलीज़ पर रोक के बाद यूट्यूब से 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर गायब बॉलीवुड समाचार
    चुनाव परिणाम के बाद इस तारीख को रिलीज़ होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा बनीं नए घर की मालकिन, जानिए कीमत सोनाक्षी सिन्हा
    'जवान' से पहले OTT पर मोटी रकम में बिकीं ये बॉलीवुड फिल्में, जानिए किसने मारी बाजी OTT प्लेटफॉर्म
    'धूम 3' के सिद्धार्थ निगम किन-किन टीवी शो में दिख चुके हैं?  टीवी जगत की खबरें
    शाहिद के साथ दोबारा पारी खेलेंगे भंसाली, अभिनेता के कंधों पर होगा फिल्म का दारोमदार  शाहिद कपूर

    मनोरंजन

    मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा कश्मीर, 27 साल बाद भारत को मिला ये मौका  मिस वर्ल्ड
    जन्मदिन विशेष: 'पटोला' से रातों-रात स्टार बने थे गुरु रंधावा, सुनिए उनके ये बेहतरीन गाने गुरु रंधावा
    अनिल शर्मा फिर करेंगे सनी देओल संग बड़े पर्दे पर धमाल, लाएंगे इन फिल्मों के सीक्वल सनी देओल
    'यारियां 2' से हटाए गए विवादित सीन, मिजान जाफरी ने मांगी माफी दिव्या खोसला कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025