NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नितिन देसाई की आत्महत्या के बाद विवेक अग्निहोत्री ने "बॉलीवुड के अंधेरे" पर लिखा भावुक नोट
    अगली खबर
    नितिन देसाई की आत्महत्या के बाद विवेक अग्निहोत्री ने "बॉलीवुड के अंधेरे" पर लिखा भावुक नोट
    विवेक अग्निहोत्री ने लिखा भावुक नोट

    नितिन देसाई की आत्महत्या के बाद विवेक अग्निहोत्री ने "बॉलीवुड के अंधेरे" पर लिखा भावुक नोट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 02, 2023
    06:36 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई के निधन ने पूरे फिल्म गजत को शोक में डाल दिया है।

    बुधवार सुबह उनके स्टूडियो के एक कमरे में देसाई का शव पंखे से लटकता मिला। अक्षय कुमार, आमिर खान समेत कई कलाकार उनके निधन पर शोक जता चुके हैं।

    अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की उस काली दुनिया पर अपने दिल की बात कही है, जो यहां के कलाकारों को आत्महत्या के फैसले तक पहुंचा देती है।

    ट्वीट 

    यहां सबकुछ बहुत तेजी से मिलता है- अग्निहोत्री

    एक लंबे ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की आलोचना की और बताया कि कैसे लोग यहां बिल्कुल अकेले पड़ जाते हैं।

    उन्होंने लिखा, 'यह एक ऐसी दुनिया है, जहां आप कितने भी सफल हो जाएं, आखिर में आप हार ही जाएंगे। आखिर में आपके चारों तरफ सबकुछ होगा, लेकिन आपके लिए कुछ भी नहीं होगा। जिसे भी आप सफलता समझते हैं, यहां सबकुछ बहुत जल्दी मिलता है, शोहरत, वैभव, पैसा, प्रशंसक, चापलूस, रिबन, महिलाएं, अफेयर।'

    आरोप 

    अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

    अग्निहोत्री ने लिखा कि बॉलीवुड लोगों को नैतिकता के दबाव से मुक्त कर देता है। यहां लोग हत्या, आतंकवाद, बलात्कार, नशे में गाड़ी चलाने जैसे अपराधों से आसानी से बच जाते हैं।

    उन्होंने आगे लिखा, 'जब पैसा आता है,बेशुमार आता है। आप मिडिल क्लास हैं, आपको पता नहीं होता कि इसे कहां निवेश करें। आप बड़े-बड़े निवेश करते हैं क्योंकि आपके भरोसेमंद लोग आपको सलाह देते हैं। कोई आपको यह नहीं बताता कि यहां किसी पर भरोसा नहीं करना है।'

    अकेलापन

    आखिर में कुछ बचता है, तो सिर्फ अकेलापन

    अग्निहोत्री का मानना है कि यहां लोगों को दौलत और शोहरत की ऐसी लत लग जाती है कि जब वह छूटती है, तो इंसान एक अंधेरी सुरंग में अकेला गिरता चला जाता है। वह लोगों से बात करना चाहता है, लेकिन किसी के पास समय नहीं होता।

    उसने कभी भी अपने परिवार, दोस्तों, नैतिकता, प्यार को समय नहीं दिया, इसलिए वह बिल्कुल अकेला हो जाता है। सिर्फ वही जानता है कि उस पर क्या बीत रही है।

    अंत

    निर्माता ने कही गहरी बात

    विवेक ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड की काली सच्चाई के बारे में बताते हुए लिखा, 'आप खुद को बिना मेकअप, बिना फैन्स के अच्छे नहीं लगते। आपके पास सिर्फ एक ही फैन बचता है, आपके ठीक ऊपर, आपकी छत पर। यह फैन ही आपके अकेलेपन का अंत कर सकता है। कुछ लोग वहां ठहर जाते हैं, हर पल मरने के लिए। कुछ फांसी लगा लेते हैं। आमतौर पर यह ऐसे ही खत्म होता है।'

    ट्विटर पोस्ट

    विवेक अग्निहोत्री ने लिखा लंबा पोस्ट

    LONELY DEATHS OF BOLLYWOOD:

    It’s a world were however successful you become, in the end, you are only a loser.

    In the end, everything is around you but nothing with you. For you. by you.

    Everything comes fast… fame, glory, money, fans, sycophants… covers, ribbons, women,…

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 2, 2023

    नितिन देसाई 

    बुधवार सुबह देसाई ने की थी आत्महत्या

    बुधवार सुबह देसाई का शव उनके स्टूडियो के एक कमरे में फांसी के फंदे से बरामद किया गया था। उनके आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    उनके निधन से फिल्म जगत में शोक है। देसाई ने 'देवदास', 'लगान', 'बाजीराव मस्तानी' 'हम दिल दे चुके सनम' जैसे फिल्मों का सेट तैयार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की हसीना ने जीता खिताब मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर

    विवेक अग्निहोत्री

    विवेक अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बोले- अब 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' भी लाऊंगा द कश्मीर फाइल्स
    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: नदव लैपिड ने कश्मीर के पीड़ितों से मांगी माफी द कश्मीर फाइल्स
    विवेक अग्निहोत्री बंगला खरीदने की बात पर भड़के, बोले- बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से मांगी माफी तो कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कही ये बातें बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    निर्माता दिनेश विजान ने खरीदे 3 आलीशान अपार्टमेंट, कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक दिनेश विजान
    'वेलकम 3' का हिस्सा बने दलेर मेहंदी और मीका सिंह, अक्षय और अरशद संग आएंगे नजर दलेर मेहंदी
    ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, निर्देशक को बताया असली 'फाइटर' सिद्धार्थ आनंद
    सनी और अमीषा की टीम ने बकाया राशि का भुगतान न करने पर दी सफाई अमीषा पटेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025