NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक अग्निहोत्री ने 'रॉकेट्री' को बताया भारत की पहली साइंस फिल्म, दूसरी 'द वैक्सीन वॉर'
    अगली खबर
    विवेक अग्निहोत्री ने 'रॉकेट्री' को बताया भारत की पहली साइंस फिल्म, दूसरी 'द वैक्सीन वॉर'
    भारत की साइंस फिल्मों पर बोले विवेक अग्निहोत्री

    विवेक अग्निहोत्री ने 'रॉकेट्री' को बताया भारत की पहली साइंस फिल्म, दूसरी 'द वैक्सीन वॉर'

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 14, 2023
    11:42 am

    क्या है खबर?

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब विवेक अपनी अगली फिल्म सिनेमाघरों में पेश करने के लिए तैयार हैं और वो है 'द वैक्सीन वॉर', जिसका इन दिनों वह प्रचार कर रहे हैं।

    एक बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे यह फिल्म पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है। वह इसे भारत की पहली साइंस फिल्म कह सकते थे।

    विवेक ने विज्ञान पर फिल्में न बनाने के लिए बॉलीवुड को आड़े हाथ लिया।

    बयान 

    ...तो 'द वैक्सीन वॉर' होती पहली साइंस फिल्म

    हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में विवेक ने विज्ञान पर बनने वाली फिल्मों पर बात की।

    'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर में इसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म बताया गया है।

    इस दावे पर विवेक ने कहा, "हां, हम विज्ञान पर आधारित फिल्में नहीं बनाते। मुझे लगता है हमारी पहली साइंस फिल्म 'रॉकेट्री' थी, लेकिन वो खगोल विज्ञान पर थी। अगर आर माधवन ने यह फिल्म नहीं बनाई होती, तो मैं 'द वैक्सीन वॉर' को भारत की पहली साइंस फिल्म कहता।"

    आलोचना

    बॉलीवुड पर फिर कसा तंज

    विवेक ने बॉलीवुड पर एक बार फिर से तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में कुछ अच्छी फिल्में बनी होंगी, लेकिन बॉलीवुड ने ऐसी फिल्म नहीं बनाई।

    उन्होंने कहा, "बॉलीवुड को लगता है कि दर्शक मूर्ख हैं, इसलिए वे मूर्खतापूर्ण फिल्में बनाते हैं। विज्ञान मूर्ख नहीं है, इसलिए भारत में आज तक विज्ञान पर फिल्म नहीं बनी।"

    उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म में हर किरदार एक वैज्ञानिक है। उन्होंने इसमें कल्पनाएं नहीं डाली हैं।

    सफलता 

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पीछे नहीं भागते विवेक

    बॉक्स ऑफिस सफलता पर विवेक ने कहा कि आंकड़ों के पीछे भागना तकलीफदेह है। रिकॉर्ड तो बनते ही टूटने के लिए हैं।

    उनके अनुसार, अगर फिल्म देखकर एक लड़की भी वायरोलॉजिस्ट बनने के लिए प्रेरित होती है तो उनके लिए यही बड़ी सफलता होगी।

    उन्होंने कहा, "यह फिल्म अमेरिका में 5,000 लोगों को दिखाई जा चुकी है। वे फिल्म देखकर रोए, हंसे, गर्व महसूस किया और हमें गले लगाकर फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया।"

    फिल्म 

    वैज्ञानिकों के त्याग और तपस्या को दिखाएगी फिल्म

    'द वैक्सीन वॉर' कोविड 19 के लिए स्वेदशी वैक्सीन बनाने के भारत के अभियान पर आधारित है।

    इस फिल्म में कोरोना महामारी के दौरान भारत की स्वदेशी वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया और देशभर में चलाए गए टीकाकरण अभियान को दिखाया जाएगा। फिल्म वैज्ञानिकों के त्याग और तपस्या को दिखाएगी।

    विवेक की इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    फिल्म 28 सितंबर को हिंदी सहित तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विवेक की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 2021 में आई थी। कश्मीरी पंडितों की हत्याओं पर आधारित इस फिल्म ने इस मुद्दे को फिर गरमा दिया था। 15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    रॉकेट्री फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    विवेक अग्निहोत्री

    'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे असली 'कोरोना वॉरियर्स', विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पोस्ट द कश्मीर फाइल्स
    ऑस्कर 2023: 'कश्मीर फाइल्स' समेत रेस में शामिल हुई ये भारतीय फिल्में छेल्लो शो फिल्म
    पल्लवी जोशी 'द वैक्सीन वॉर' के सेट पर शूटिंग के दौरान हुईं घायल द कश्मीर फाइल्स
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' इस दिन फिर से होगी सिनेमाघरों में रिलीज द कश्मीर फाइल्स

    रॉकेट्री फिल्म

    फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन बॉलीवुड समाचार
    'शाबाश मिठू' से 'शमशेरा' तक, जुलाई में सिनेमाघरों में आएंगी ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस तारीख को अमेजन प्राइम पर आ रही है माधवन की 'रॉकेट्री...' आर माधवन

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: फीस न लेकर फिल्म के मुनाफे में हिस्सा क्यों ले रहे सितारे? जानिए इसका लाभ मनोरंजन
    श्रिया सरन ने इन फिल्मों से बनाई हिंदी दर्शकों के बीच पहचान, जानिए कहां हैं मौजूद श्रिया सरन
    'जवान' से पहले इन फिल्मों ने सबसे तेज पार किया 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा  जवान फिल्म
    अनुपम खेर ने अपने भाई राजू को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा भावुक नोट  अनुपम खेर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025