NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'OMG 2' में कांट-छांट के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री, पूछा- कैसे बनाएंगे दर्शकों को सहिष्णु?
    अगली खबर
    'OMG 2' में कांट-छांट के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री, पूछा- कैसे बनाएंगे दर्शकों को सहिष्णु?
    विवेक अग्निहोत्री ने उठाए सेंसर बोर्ड पर सवाल

    'OMG 2' में कांट-छांट के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री, पूछा- कैसे बनाएंगे दर्शकों को सहिष्णु?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 09, 2023
    07:57 pm

    क्या है खबर?

    अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के दूत के किरदार में नजर आएंगे।

    बीते दिनों फिल्म सेंसर बोर्ड की कांट-छांट को लेकर चर्चा में थी। यहां तक कि इसकी रिलीज आगे खिसकने की भी चर्चा थी। आखिर में अब फिल्म A-सर्टिफिकेट के साथ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

    अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री फिल्म को A-सर्टिफिकेट दिए जाने पर आपत्ति जताई है।

    खबर

    विवेक ने सेंसर बोर्ड की कैंची पर उठाए सवाल

    विवेक खुद सेंसर बोर्ड के सदस्य हैं। हालांकि, वह 'OMG 2' पर सुझाव देने वाली समिति में वह शामिल नहीं थे।

    एक पोर्टल से बातचीत में विवेक ने कहा, "नहीं यह उचित नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। भले ही मैं सेंसर बोर्ड का हिस्सा हूं, लेकिन मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं। मुझे यह समझ नहीं आता कि एक फिल्म में 27 कट क्यों लगने चाहिए। आप यह तय करने वाले कौन हैं?"

    आरोप 

    सामाजिक-धार्मिक दबाव में काम कर रहा सेंसर बोर्ड

    विवेक ने कहा कि सेंसर बोर्ड पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। जो भी हो रहा है, वह सामाजिक और धार्मिक दबाव में हो रहा है। सबको समझ में आ गया है कि सेंसर बोर्ड एक कमजोर संस्था है। आप उस पर दबाव बना दीजिए और वे बदलाव कर देंगे।

    विवेक का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए फिल्मों में सेंसरशिप ही नहीं होना चाहिए।

    बयान 

    सेंसर बोर्ड की नहीं है जरूरत- विवेक

    विवेक फिल्मों में सेंसरशिप के खिलाफ हैं।

    उन्होंने कहा, "भले मैं सेंसर बोर्ड का हिस्सा हूं, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो मेरा मानना है कि सेंसर बोर्ड ही नहीं होना चाहिए। मैं फिल्मों के किसी भी प्रकार के बहिष्कार और प्रतिबंध के खिलाफ हूं। मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करता हूं। मैं इस पर इस कदर विश्वास रखता हूं कि मुझे लगता है कि हेट स्पीच की भी अनुमति होनी चाहिए।"

    सवाल

    "तो समाज कैसे बनेगा सहिष्णु?"

    विवेक ने सवाल किया कि अगर इस तरह के बदलाव किए जाएंगे तो समाज सहिष्णु कैसे बनेगा।

    उन्होंने कहा, "लोग समझदार हैं। दर्शकों को देखने दीजिए और हजम करने दीजिए। आप अपने दर्शकों को और सहिष्णु, समावेशी और समझदार कैसे बनाएंगे अगर आप हर चीज पर रोक लगा देंगे?"

    विवेक के अनुसार, फिल्ममेकर की मंशा को भी ध्यान में रखना चाहिए। अगर उसकी मंशा गलत नहीं है, तो फिल्म को जाने दीजिए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'OMG 2' में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम नजर आएंगे। यह फिल्म स्कूलों में सेक्स एजुकेशन की अनिवार्यता पर आधारित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    सेंसर बोर्ड
    ओह माय गॉड 2

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    विवेक अग्निहोत्री

    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: नदव लैपिड ने कश्मीर के पीड़ितों से मांगी माफी द कश्मीर फाइल्स
    विवेक अग्निहोत्री बंगला खरीदने की बात पर भड़के, बोले- बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से मांगी माफी तो कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कही ये बातें बॉलीवुड समाचार
    स्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स' द कश्मीर फाइल्स

    सेंसर बोर्ड

    भारत में अपने कंटेट को सेल्फ-सेंसर कर सकते हैं नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार नेटफ्लिक्स
    साल 2000-2016 के बीच सेंसर बोर्ड ने बैन की 793 फिल्में, 'मोहल्ला अस्सी' और 'परजानिया' शामिल बॉलीवुड समाचार
    ईशान और अनन्या की 'खाली पीली' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कई डायलॉग्स हुए म्यूट बॉलीवुड समाचार
    NCPCR ने नेटफ्लिक्स की 'बॉम्बे बेगम्स' के प्रसारण को रोकने के लिए कहा, जानिए कारण नेटफ्लिक्स

    ओह माय गॉड 2

    फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल से क्यों नहीं जुड़े परेश रावल? बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग रुकी, सात क्रू मेंबर निकले कोरोना पॉजिटिव अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' में राम की भूमिका निभाएंगे अरुण गोविल अक्षय कुमार
    'ओह माय गॉड 2' में भगवान शंकर बनेंगे अक्षय, फर्स्ट लुक जारी अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025