Loading...
विशाल ददलानी ने मुंबई में बेची अपनी 10 साल पुरानी संपत्ति, जानिए कितना हुआ मुनाफा
विशाल ददलानी ने अपनी संपत्ति बेची

विशाल ददलानी ने मुंबई में बेची अपनी 10 साल पुरानी संपत्ति, जानिए कितना हुआ मुनाफा

Oct 06, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड संगीतकार विशाल ददलानी ने रियल एस्टेट क्षेत्र में सौदा करके चर्चा बटोर ली है। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में स्थित अपनी व्यवसायिक संपत्ति को बेच दिया है। यह वही संपत्ति है, जिसे उन्होंने 10 साल पहले साल 2016 में खरीदा था। संपत्ति से जुड़ा यह लेनदेन अक्टूबर, 2026 में पंजीकृत किया गया और इसके दस्तावेज महाराष्ट्र पंजीकरण महानिरीक्षक (IGR) की वेबसाइट से प्राप्त किए गए थे।

सौदा

विशाल ने 3.34 करोड़ रुपये में बेची अपनी संपत्ति

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, विशाल की यह व्यवसायिक संपत्ति शालीमार मिरेकल, गोरेगांव पश्चिम में स्थित है। इसे उन्होंने 3.34 करोड़ रुपये की कीमत में बेचा है।

इस लेनदेन में 20.04 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी शामिल है।

दस्तावेजों में संपत्ति का कारपोरेट एरिया 641 वर्ग फुट (59.55 वर्ग मीटर) है, जबकि इसका कुल निर्मित क्षेत्र 769.51 वर्ग फुट (71.49 वर्ग मीटर) है।

मुनाफा

2.8 प्रतिशत का फायदा हासिल हुआ

विशाल ने इसी व्यवसायिक संपत्ति को 2016 में 3.25 करोड़ रुपये के मूल्य पर खरीदा था। अब इसे 3.34 करोड़ रुपये की कीमत पर बेचा गया है, जिससे खरीद और बिक्री मूल्य में लगभग 9 लाख रुपये का अंतर रह गया है।

स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, इससे होल्डिंग अवधि में लगभग 2.8 प्रतिशत का कुल रिटर्न प्राप्त हुआ है।

यह आंकड़ा संपत्ति के लेनदेन मूल्य में हुए बदलाव को दिखाता है। इसमें आय, कर व अन्य खर्चे शामिल नहीं हैं।

ADVERTISEMENT