NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विराट ने बेटी की तस्वीर शेयर कर दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं, लिखा ये खास संदेश
    अगली खबर
    विराट ने बेटी की तस्वीर शेयर कर दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं, लिखा ये खास संदेश

    विराट ने बेटी की तस्वीर शेयर कर दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं, लिखा ये खास संदेश

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 08, 2021
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी, खेल व बॉलीवुड की दुनिया की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने में कभी पीछे नहीं हटते।

    आज दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में विराट ने एक स्पेशल पोस्ट लिखा है।

    उन्होंने महिला दिवस के मौके पर पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका की एक खूबसूूरत तस्वीर पोस्ट की है।

    विराट ने अपने पोस्ट में क्या लिखा, आइए जानते हैं।

    तस्वीर

    बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं- विराट

    विराट ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें अनुष्का बेटी को गोद में लेकर खिलाती दिख रही हैं।

    विराट ने लिखा, 'बच्चे का जन्म देखना रीढ़ की हड्डी हिला देने जैसा है। यह एक इंसान के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है।'

    उन्होंने लिखा, 'ये देखने के बाद आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हमारे मुकाबले ज्यादा मजबूत होती हैं।'

    बधाई

    विराट ने दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को दीं शुभकामनाएं

    विराट ने आगे लिखा, 'मेरी जिंदगी की सबसे करुणामयी और मजबूत महिला को महिला दिवस की बधाई। इसके साथ ही अपनी मां की तरह बनने वाली बेटी को भी शुभकामनाएं।'

    विराट ने लिखा, 'दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

    विराट के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग मां-बेटी की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    ये हैं विराट कोहली का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by virat.kohli on March 8, 2021 at 7:36 pm IST

    आगाज

    11 जनवरी को हुआ था नन्ही परी वामिका का आगमन

    बता दें कि 11 जनवरी 2021 को विराट और अनुष्का की जिंदगी में नन्ही परी का आगमन हुआ था।

    पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'

    जानकारी

    पहली तस्वीर साझा कर अनुष्का ने किया था नाम का ऐलान

    अनुष्का ने पिछले महीने 1 फरवरी को अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी, जिसमें अनुष्का और विराट बेटी को निहार रहे थे।

    अनुष्का ने बेटी के नाम का खुलासा कर अपने पोस्ट में लिखा था, हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रह रहे थे लेकिन छोटी सी वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है।

    उन्होंने लिखा था, 'आंसू, हंसी, चिंता, आनंद, ये सभी वो भावनाएं हैं, जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया।'

    ट्विटर पोस्ट

    ये है अनुष्का का ट्विटर पोस्ट

    We have lived together with love , presence and gratitude as a way of life but this little one , Vamika ❤️ has taken it to a whole new level !
    Tears , laughter , worry , bliss - emotions that have been experienced in a span of minutes sometimes ! pic.twitter.com/pOe2GQ6Vxi

    — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 1, 2021

    झलक

    करीना ने भी साझा की अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर

    महिला दिवस के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। हालांकि इस तस्वीर में बच्चे की शक्ल नहीं दिख रही है।

    इसके साथ करीना ने लिखा, 'ऐसा कुछ भी नहीं, जो एक महिला नहीं कर सकती। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

    करीना के फैंस उनके छोटे बेटे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। सैफ अली खान की बड़ी बहन सबा ने तस्वीर पर लिखा, 'तुम शानदार महिला हो... लव यू।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए करीना का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by kareenakapoorkhan on March 8, 2021 at 7:40 pm IST

    इंतजार

    21 फरवरी को दूसरे बच्चे की मां बनी थीं करीना

    करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में एक बेटे को जन्म दिया था और नाम रखा तैमूर अली खान।

    फिलहाल उनके प्रशंसक छोटे नवाब के नाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक करीना ने बेटे का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

    इस वक्त करीना अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं। दूसरे बच्चे की बधाई देने के लिए सभी सेलेब्स उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025