NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा
    अगली खबर
    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा

    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 05, 2021
    09:33 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को आपने खेल के मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा होगा।

    क्रिकेट के उम्दा खिलाड़ी होने के अलावा उनका दिल भी काफी बड़ा है। अब विराट ने जानवरों के कल्याण के लिए एक बेहद जरूरी कदम उठाया है।

    'विश्‍व आवारा पशु दिवस' के मौके पर विराट की फाउंडेशन ने विवालदिस के साथ मिलकर दो 'पशु गृह' बनाने की घोषणा की है।

    बयान

    अनुष्‍का को धन्‍यवाद दूंगा जिन्‍होंने जानवरों के प्रति मेरे जुनून को बढ़ाया- विराट

    विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इससे संबंधित जानकारी को शेयर किया है।

    विराट ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'आवारा जानवरों को स्वास्थ्य और सहायता मुहैया कराने के लिए 'विराट कोहली फाउंडेशन' ने अब 'विवालदिस' के साथ मिलकर पशु कल्याण की दिशा में पहला कदम उठाया है। मैं अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा को धन्‍यवाद देना चाहता हूं, जिन्‍होंने मुझे जानवरों के प्रति अपने जुनून और जानवरों के अधिकारों के लिए निरंतर पक्षधर बनाने का काम किया है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए विराट का ट्विटर पोस्ट

    To ensure health support to stray animals, @vkfofficial has now taken its first step towards animal welfare in collaboration with Vivaldis. I want to thank my wife @AnushkaSharma for inspiring me by her passion towards animals for being a constant advocate for animal rights. https://t.co/OWWL6z33W0

    — Virat Kohli (@imVkohli) April 4, 2021

    जानकारी

    मुंबई के बाहरी हिस्से में दो 'पशु गृह' बनाएंगे विराट

    मालूम हो कि 4 अप्रैल को 'विश्‍व आवारा पशु दिवस' मनाया जाता है। विराट अपने फाउंडेशन के तहत मुंबई के बाहरी हिस्से में दो 'पशु गृह' बनाएंगे।

    विराट के फाउंडेशन ने इसके लिए विवालदिस एनिमल हेल्थ और मुंबई के NGO 'आवाज' के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है।

    ये पशु गृह मलाड और बोईसर में बनाए जाएंगे जिसका संचालन आवाज करेगा। अनुष्का को भी अक्सर पशुओं की सुरक्षा के बारे में आवाज उठाते हुए देखा गया है।

    सूचना

    स्थाई और अस्थाई दो तरह के होंगे पुनर्वास केंद्र

    मलाड का पशु गृह एक अस्थाई पुनर्वास केंद्र होगा जहां छोटे पशुओं जैसे बिल्ली और कुत्ते को उनके ठीक होने तक अस्थाई रूप से भर्ती किया जाएगा।

    यह केंद्र घायल जानवरों को मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा।

    वहीं, बोईसर का केंद्र पशुओं के लिए एक स्थायी गृह होगा, जहां उन पशुओं को रखा जाएगा जो नेत्रहीन या लकवाग्रस्त हैं। यहां ऐसे पशुओं को रखा जाएगा, जो जटिल बीमारियों से पीड़ित होंगे।

    समाज सेवा

    'द विराट कोहली फाउंडेशन' समाज सेवा में है सक्रिय

    इस मुहिम में कोहली एंबुलेंस की व्यवस्था भी करेंगे, जबकि विवालदिस जरूरी हेल्थ केयर की वस्तुओं को मुहैया कराएगा।

    'द विराट कोहली फाउंडेशन' इसके अलावा समाज सेवा के कई क्षेत्र में काम कर रही है। इस फाउंडेशन ने देशभर में प्रतिभावान एथलीटों को समर्थन करने का ऐलान भी किया है।

    यह संस्था उन एथलीटों के लिए बुनियादी ढांचों के निर्माण के लिए काम कर रही है। यह संस्था बहुत जल्द शिक्षा और हेल्थ केयर के प्रोजेक्ट पर काम करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मुंबई

    शंकर की 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में रणवीर के साथ नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, फैंस से की दुआ करने की अपील बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की भांजी अलीजेह और सनी देओल के बेटे राजवीर करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार

    विराट कोहली

    ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने भी तोड़े थे कोरोना प्रोटोकॉल क्रिकेट समाचार
    इन क्रिकेट खिलाड़ियों के मुंबई में हैं करोड़ों रुपये के आलीशान घर रोहित शर्मा
    माता-पिता बने विराट और अनुष्का, अभिनेत्री ने बच्ची को दिया जन्म क्रिकेट समाचार
    क्या अनुष्का और विराट की अपनी नन्हीं परी को दिया ये नाम? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' की शूटिंग अगले साल हो सकती है शुरू सोशल मीडिया
    रणबीर कपूर हुए कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ, रणधीर कपूर ने दी जानकारी मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने से किया इनकार बॉम्बे हाई कोर्ट
    टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ सकते हैं ये कलाकार मनोरंजन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    16 की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू से भारतीय टीम तक, ऐसा रहा ईशान किशन का सफर क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने रचाई संजना गणेशन संग शादी, शेयर की तस्वीरें क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टी-20 का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: अहमदाबाद में बिना दर्शकों के खेली जाएगी बची हुई टी-20 सीरीज क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025