NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पिता बनने वाले हैं विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल के साथ तस्वीर साझा कर दी जानकारी
    अगली खबर
    पिता बनने वाले हैं विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल के साथ तस्वीर साझा कर दी जानकारी
    माता-पिता बनने वाले हैं शीतल ठाकुर-विक्रांत मैसी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

    पिता बनने वाले हैं विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल के साथ तस्वीर साझा कर दी जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 24, 2023
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्रांत मैसी ने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक लंबा सफर तय करते हुए उन्होंने फिल्म जगत में खुद को स्थापित कर लिया है।

    विक्रांत ने 2022 में अभिनेत्री शीतल ठाकुर से शादी रचाई थी। अब उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

    दोनों जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। रविवार को विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की।

    पोस्ट

    विक्रांत ने दी खुशखबरी

    बीते कुछ दिनों से मीडिया में शीतल के गर्भवती होने की चर्चा थी। अब विक्रांत ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।

    विक्रांत ने अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें प्रतीकात्मक रूप से शीतल के गर्भवती होने की बात दर्शाई गई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत'।

    विक्रांत के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। लोगों ने नन्हे 'बबलू भइया' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    पिता बनने वाले हैं विक्रांत मैसी

    Instagram post

    A post shared by vikrantmassey on September 24, 2023 at 12:03 pm IST

    शादी

    7 साल के रिश्ते के बाद रचाई थी शादी

    विक्रांत और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फरवरी 2022 में दोनों ने शादी रचाई थी।

    दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।

    इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, '7 सालों का का ये सफर आज 7 जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'

    करियर

    'बबलू भइया' बनकर छाए विक्रांत 

    विक्रांत ने टीवी शो 'बालिका वधू' में श्याम का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'धर्म वीर', 'कुबूल है' जैसे टीवी शो में नजर आए।

    2013 में फिल्म 'लुटेरा' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा था। फिल्म 'छपाक' में वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे।

    वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'बबलू भइया' के किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। वह 'मेड इन हेवेन', 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी वेब सीरीज भी कर चुके हैं।

    आगामी फिल्में 

    इन फिल्मों के लिए चर्चा में हैं विक्रांत

    विक्रांत अब फिल्म '12वीं फेल' में नजर आएंगे। यह फिल्म IPS अधिकारी मनोज शर्मा के संघर्षों से प्रेरित है। फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

    वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर से विक्रांत और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलेगी।

    वह दिनेश विजान की फिल्म 'सेक्टर 36' में दीपक डोबरियाल के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म चर्चित निठारी कांड पर आधारित है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल ही में टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ तस्वीर साझा करके प्रशंसकों को यह सूचना दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    विक्रांत मैसी

    विक्रांत, सान्या और बॉबी की फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग हुई पूरी सोशल मीडिया
    नीरज कोठारी की फिल्म 'ब्लैकआउट' में दिखेंगे विक्रांत मैसी और नोरा फतेही बॉलीवुड समाचार
    जल्द ही पर्दे पर दिख सकती है सारा अली खान और विक्रांत मैसी की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर के पास है इतनी संपत्ति, कई महंगी गाड़ियों की हैं मालकिन  करीना कपूर
    नपोटिज्म पर आलिया भट्ट बोलीं- महेश भट्ट की पत्नी को भी नहीं मिले मौके आलिया भट्ट
    राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर 100 रुपये से भी कम में दिखाई जाएंगी फिल्में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस
    '3 इडियट्स' के अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस टीवी जगत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025