अहान शेट्टी के साथ विक्रम भट्ट लाए '1920' की नई कहानी, साथ हाेंगी ये अभिनेत्री
क्या है खबर?
हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर विक्रम भट्ट ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। वह अपनी लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी '1920' की अगली कड़ी '1920: कोल्ड विंटर' लेकर आ रहे हैं, जिसमें अहान शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ मुख्य अभिनेत्री आन्या सिंह होंगी जो 'बॉर्डर 2' में अभिनेता के साथ पहले भी स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' (2026) की सफलता के बाद, विक्रम '1920: कोल्ड विंटर' से लौट रहे हैं।
वीडियो
'1920: कोल्ड विंटर' का घोषणा टीजर जारी
निर्माताओं ने '1920: कोल्ड विंटर' का ऐलान खास अंदाज में किया है।
उन्होंने पारंपरिक मोशन पोस्टर और घोषणा वीडियो से हटकर, एक अनोखे डिजिटल कॉफी-टेबल बुक-शैली का घोषणा टीजर जारी किया है। इसमें अहान, आन्या और लारिसा बोनेसी को '1920' फ्रैंचाइजी के अगले भाग के प्रमुख चेहरों के रूप में पेश किया गया है।
फिल्म के निर्माण के लिए विक्रम और आनंद पंडित साथ आए हैं। रूपा पंडित और राहुल वी दुबे सह-निर्माता होंगे और संगीत हिमेश रेशमिया तैयार करेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
'1920: COLD WINTER' GETS BIGGER – LEAD CAST ANNOUNCED – HIMESH RESHAMMIYA TO SCORE MUSIC... Some books are written in ink... Some are written in blood... And some were never meant to be opened.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 19, 2026
Moving beyond conventional motion posters and announcement videos, the makers of… pic.twitter.com/biAoawVjUw
फ्रेंचाइजी
फिल्म की रिलीज का ऐलान होना बाकी
निर्माताओं ने घोषणा टीजर के साथ कैप्शन दिया, 'कुछ किताबें स्याही से लिखी जाती हैं। कुछ खून से। और कुछ तो कभी खोलने के लिए ही बनी थीं।'
हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठना अभी बाकी है।
बता दें कि इस हॉरर फ्रेंचाइजी का पहला भाग '1920' 2008 में आया था, जिसमें अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल थे।
इसके बाद '1920: इविल रिर्टन्स', '1920 लंदन' , '1921' और '1920: हॉरर ऑफ द हार्ट' आ चुके हैं।