NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
    अगली खबर
    यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत

    यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 22, 2021
    05:22 pm

    क्या है खबर?

    हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता विजय राज को यौन उत्पीड़न के एक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच की ओर से अंतरिम राहत मिल गई है।

    कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आपराधिक मामले में जो भी कार्रवाई लंबित थी, उस पर रोक लगाई जाए।

    विजय राज ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को आधारहीन और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने दावा किया कि महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    क्या है पूरा मामला?

    विजय पर पिछले साल फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के दौरान एक महिला क्रू एक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

    पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से विजय को गिरफ्तार किया था। एक हफ्ते पहले विजय ने FIR के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी।

    इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी है। अब विजय पर गोंदिया में कोई ट्रायल नहीं चलेगा।

    जानकारी

    विजय को फिल्म 'शेरनी' से कर दिया था बाहर

    फिल्म 'शेरनी' में विद्या बालन मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में हो रही थी, जब विजय राज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। इसके तुरंत बाद ही उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

    स्पष्टीकरण

    महिला ने छवि बिगाड़ने के मकसद से की शिकायत- विजय राज

    स्पॉटबॉय के मुताबिक विजय राज ने अपनी याचिका में कहा है कि असिस्टेंट डायरेक्टर द्वारा दर्ज की गई मूल शिकायत एक कल्पना के आधार पर की गई है। महिला उनका नाम और छवि खराब करना चाहती है और खुद लोकप्रिय होना चाहती है।

    अभिनेता के अनुसार उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और यौन उत्पीड़न का मामला केवल तभी मान्य होगा, जब कोई शारीरिक संपर्क जैसी बात शामिल हो या शारीरिक संबंध बनाने की मांग की जाए।

    खारिज

    अभिनेता ने आरोपों को बताया आधारहीन

    विजय के अनुसार वह पहली बार गोंदिया आ रहे थे। उन्हें वहां का कुछ पता नहीं था, इसलिए निर्देशक ने कहा था कि कॉल टाइमिंग और बाकी चीजों में असिस्टेंट डायरेक्टर आपकी मदद करेंगी।

    उन्होंने बताया कि यह असिस्टेंट का काम होता है कि वह शूटिंग के कॉल टाइम का बारे में बताए, लेकिन 27 अक्टूबर, 2020 को उस महिला ने उनके साथ शेड्यूल शेयर किया।

    अभिनेता ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार, मनगढ़ंत और काल्पनिक हैं।

    पहचान

    फिल्म 'रन' ने किया था विजय राज को लोकप्रिय

    विजय ने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन विजय को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में आई फिल्म 'रन' से मिली थी।

    इस फिल्म में उनका 'कौवा बिरयानी' वाला सीन खूब लोकप्रिय हुआ था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और लूटकेस में देखा गया था।

    अब विजय वेब सीरीज 'एयरलिफ्ट' से डिजिटल की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट
    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025