शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए विक्की कौशल, लगे 13 टांके
क्या है खबर?
अभिनेता विक्की कौशल लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और दर्शक भी उनके अभिनय को काफी पसंद करते हैं।
'उरी' की सफलता के बाद विक्की अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं लेकिन वह एक हादसे का शिकार हो गए हैं।
दरअसल, विक्की एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे जब उन्हें यह चोट लगी। विक्की के चेहरे पर चोट लगी है और उन्हें 13 टांके आए हैं।
विक्की, फिल्म की शूटिंग गुजरात में कर रहे थे।
चोट
एक्शन सीन को शूट करने के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की, भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
फिल्म के लिए वह एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे जहां पर वह एक्शन सीन शूट कर रहे थे। नाइट सीक्वेंस के दौरान उन्हें दरवाजा तोड़ कर बाहर भागना था।
दरवाजा विक्की पर ही गिर पड़ा और हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह दरवाजा विक्की कौशल पर ही गिर पड़ा।
जानकारी
मुंबई में चल रहा है विक्की का इलाज
प्राधमिक उपचार के लिए विक्की को एक लोकल अस्पताल में दिखाया गया। बाद में उन्हें हवाई माध्यम से मुंबई लाया गया। फिलहाल मुंबई में विक्की का इलाज चल रहा है।
हॉरर
फिल्म में लीड रोल में हैं भूमि
फिल्म में विक्की के अलावा भूमि भी लीड रोल में हैं। यह एक हॉरर फिल्म है। अभी फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।
भानु की यह फिल्म है जिसे वह डायरेक्ट कर रहे हैं। भानु इसके पहले शशांक खेतान के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।
भूमि और विक्की इसके अलावा करण जौहर की पीरियड ड्रामा 'तख्त' में भी साथ दिखने वाले हैं। फिल्म में विक्की-भूमि के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर औऱ करीना कपूर भी होंगी।
अभिनय
विक्की की 'उरी' ने किया था अच्छा प्रदर्शन
जनवरी में रिलीज़ हुई विक्की की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
फिल्म की कहानी 8 सितम्बर, 2016 को सुबह 05:30 बजे उरी सेक्टर के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले पर आधारित थी।
इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए थे।
फिल्म में विक्की के अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी।
फिल्म
दीवाली पर रिलीज़ होगी भूमि की 'सांड की आंख'
वहीं, भूमि की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज़ 'सोनचिड़िया' थी।
फिल्म में भूमि के साथ सुशांत और मनोज भी थे।
भूमि इस समय 'सांड की आंख' की भी शूटिंग कर रही हैं।
फिल्म में भूमि के साथ तापसी पन्नू भी हैं।
फिल्म की कहानी दुनिया की ओल्डेस्ट शॉर्पशूटर, चंद्रो तोमर व उनकी भाभी प्रकाशी तोमर पर आधारित होगी।
फिल्म के सेट से काफी तस्वीरें वायरल हो चुकी है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया।
फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होगी।
इंस्टाग्राम पोस्ट