Loading...
'कॉफी विद करण 9' में साथ आएंगे विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ, जमेगा पंजाबी रंग
'कॉफी विद करण 9' के नए मेहमान होंगे विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ

'कॉफी विद करण 9' में साथ आएंगे विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ, जमेगा पंजाबी रंग

Oct 17, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' का 9वां और आखिरी सीजन आखिरकार शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर ने अपनी मौजूदगी से धमाल मचाया, जिसके बाद अब फैंस बाकी मेहमानों की सूची को लेकर काफी उत्सुक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के आगामी एपिसोड्स में अभिनेता विक्की कौशल और मशहूर गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक साथ करण के काउच पर अपनी जुगलबंदी से जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

धमाका

विक्की और दिलजीत की जोड़ी मचाएगी धमाल

सूत्रों के मुताबिक, विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ के बीच बेहतरीन तालमेल है और उनकी मौजूदगी से सजा ये एपिसोड सीजन का सबसे मनोरंजक एपिसोड साबित हो सकता है।

अगर ये खबर सच हुई तो फैंस को जबरदस्त पंजाबी माहौल, हंसी-मजाक और दिल की बातें सुनने को मिलेंगी।

विक्की और दिलजीत दोनों ही पंजाबी पृष्ठभूमि से आते हैं। जब 2 पंजाबी साथ बैठेंगे तो करण की अंग्रेजी के बीच मजेदार पंजाबी बातचीत और तगड़ी टांग खिंचाई देखने को मिलेगी।

चर्चा

'कॉफी विद करण 9' के ग्रैंड फिनाले में दिखेंगे शाहरुख खान?

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान भी 'कॉफी विद करण' के इस आखिरी सीजन में नजर आ सकते हैं। करण के इस लंबे समय से चल रहे टॉक शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड के लिए शाहरुख से बातचीत कर रहे हैं।

अगर बात बनती है तो ये एपिसोड शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' के प्रचार का जरिया भी बनेगा। टीम अभी शाहरुख से संपर्क में है और करण को पूरा भरोसा है कि वे उन्हें शो में लाने में कामयाब रहेंगे।

ADVERTISEMENT