NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मराठी अभिनेता मिलिंद सफई का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग
    अगली खबर
    मराठी अभिनेता मिलिंद सफई का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग
    मिलिंद सफई का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

    मराठी अभिनेता मिलिंद सफई का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 25, 2023
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज मराठी अभिनेता मिलिंद सफई का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और 25 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    उनके निधन की खबर से फिल्म जगत के उनके साथी और चाहने वाले शोक में हैं। उनके निधन की सूचना जयवंत वाडकर ने सोशल मीडिया पर दी। इस सूचना ने उनके प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया।

    सफई फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी नजर आ चुके थे।

    निधन 

    शुक्रवार सुबह ली अंतिम सांस

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिलिंद ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 पर अंतिम सांस ली। बीते कुछ समय से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था।

    वह टीवी शो 'आई कुठे के करते' में नजर आए थे, लेकिन कुछ एपिसोड के बाद ही उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। स्वास्थ्य कारणों से वह इस शो से बाहर हो गए थे।

    सफई 'मेकअप', 'थैंक्यू विट्ठला' और 'पोस्टर बॉयज' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।

    करियर 

    इन लोकप्रिय शो में नजर आए मिलिंद

    मिलिंद का यूं जाना मराठी सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है। वह मराठी सिनेमा के जाने-माने और चहेते कलाकार थे।

    स्टार प्रवाह के लोकप्रिय शो 'आई कुट्ठे के करते' में अरुंधति के पिता की भूमिका में नजर आए थे। वह 'आशीर्वाद तुजा एकविरा आई', 'सांग तू आहेस का', '100 डेज', 'बी पॉजिटिव' जैसे शो में भी नजर आए चुके थे।

    अभिनय की दुनिया में मिलिंद का काम युवा कलाकारों के लिए एक प्रेरणा था।

    शोक

    सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि

    वरिष्ठ अभिनेता जयवंत वाडकर ने फेसबुक पर मिलिंद की तस्वीर के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मराठी में लिखा, 'अभिनेता मिलिंद सफई का कैंसर से निधन। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'

    अभिनेता के पोस्ट पर मिलिंद के प्रशंसक शोक जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके साथी उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    सफई के अंतिम संस्कार को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    दुखद 

    सीमा देव के जाने से शोक में था सिनेमा जगत

    एक दिन पहले ही मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सीमा देव के निधन की खबर सामने आई थी। सीमा पिछले काफी वक्त से बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं।

    सीमा ने मराठी सिनेमा को भी कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिसमें 'जगच्या पथिवर', 'वरदक्षिणा' समेत कई अन्य शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 2021 की मराठी फिल्म 'जीवन संध्या' में देखा गया था।

    हिंदी सिनेमा में भी सीमा 'कोशिश', 'कोरा कागज', 'आनंद' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    सेलिब्रिटी की मौत

    समीर खाखर को कैसे मिला था धारावाहिक 'नुक्कड़'? बेहद दिलचस्प है किस्सा टीवी शो
    'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    'परिणीता' से 'मर्दानी' तक, प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    इंटेल के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 वर्ष की आयु में निधन इंटेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025