NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों के गीतकार देव कोहली का निधन
    अगली खबर
    'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों के गीतकार देव कोहली का निधन
    दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन

    'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों के गीतकार देव कोहली का निधन

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 26, 2023
    12:46 pm

    क्या है खबर?

    मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जाने-माने गीतकार देव कोहली अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके जाने से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।

    कोहली ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लेकर शाहरुख खान की 'बाजीगर' जैसी कई सफल फिल्मों के लिए गीत लिखे।

    सोशल मीडिया पर उनके चाहनेवाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    दुखद

    उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे कोहली

    कोहली 80 साल के थे और पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके प्रवक्ता प्रीतम शर्मा के मुताबिक, बीते 2-3 महीने से वह मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। तमाम इलाज कराने के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। लिहाजा डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

    तकरीबन 10 दिन पहले उन्हें घर पर वापस भेज दिया था।

    26 अगस्त सुबह नींद में सोते हुए ही उनका निधन हो गया।

    गाने

    लिखे करीब 100 से ज्यादा फिल्मों के गाने

    कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए सैकड़ों सुपरहिट गाने लिखे थे। सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म'मैंने प्यार किया' के 'कबूतर जा जा' और 'आजा शाम होने आई' जैसे बेहतरीन गाने उन्हीं की कलम से निकले।

    कोहली ने 'लाल पत्थर', 'हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'शूट आउट एट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911' जैसी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे।

    फिल्म 'इश्क' का गाना 'देखो देखो जानम हम...' भी उन्होंने ही लिखा था।

    दस्तक

    1964 में आ गए थे मुंबई

    कोहली का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक सिख परिवार में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार देहरादून आ गया। उनका बचपन वहीं बीता। इसके बाद 1949 में वह दिल्ली आ गए थे।

    1958 में कोहली के पिता का निधन हो गया था और 1964 में उन्होंने मायानगी का रुख किया था, जहां उन्होंने फिल्मों में काम ढूंढना शुरू किया। कोहली ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'गुंडा' से की थी

    अंतिम दर्शन

    आज 2 बजे से होंगे अंतिम दर्शन

    कोहली ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद मिलिंद, आनंद राज आनंद और विशाल शेखर जैसे तमाम बड़े संगीतकारों संग काम‌ किया था। बॉलीवुड में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।

    कोहली के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित लोखंडवाला घर पर दोपहर 2 बजे लाया जाएगा।

    आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह और फिल्म बिरादरी के अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहेंगे।

    उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    सेलिब्रिटी की मौत

    'परिणीता' से 'मर्दानी' तक, प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    इंटेल के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 वर्ष की आयु में निधन इंटेल
    फ्रांस से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले वैज्ञानिक जीन-जैक्स फेवियर का निधन अंतरिक्ष
    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: समर सिंह की तलाश में जुटी पुलिस, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ  भोजपुरी सिनेमा

    बॉलीवुड समाचार

    क्यों करण जौहर की 'इमरजेंसी देखने की इच्छा जान सता रहा है कंगना रनौत को डर? करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर ने यशराज के साथ की करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर वाणी कपूर
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन  वाणी कपूर
    लॉस एंजिल्स में हुआ 'द वैक्सीन वॉर' का प्रीमियर, लोगों ने फिल्म को बताया बेहतरीन  विवेक अग्निहोत्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025