NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन
    लेखन भावना साहनी
    Mar 26, 2020, 01:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी ने 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के सरला नर्सिंग होम में एडमिट करवाया गया था, जहां उन्होंने बुधवार को आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। सभी सितारे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

    फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निम्मी को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट ने निम्मी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें गुड बाय कहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप बेशक अपने दिल को इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन अंत में मौत से धोखा खा ही जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी। कल गुजरे जमाने की अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया।"

    ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता ने इस तरह किया निम्मी को अलविदा

    ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में उनका धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। शुक्रिया निम्मी आंटी 'बॉबी' के प्रीमियर रिलीज पर प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए। आप आरके (राज कपूर) परिवार का हिस्सा रही हैं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे।' दिव्या दत्ता ने लिखा, 'आप अपनी मुस्कान और जादुई आंखों से पर्दे पर आग लगा देती थीं। अमर, उड़न खटोला, आन आपकी यादगार फिल्में हैं।'

    केवल 16 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

    निम्मी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्हें पहली बार वर्ष 1949 में राज कपूर की फिल्म 'बरसात' में देखा गया था। इसके बाद वह कई फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्होंने वर्ष 1965 तक फिल्मों में काम किया। वह अपने जमाने की कुछ बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर कुछ ही समय में हजारों दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली।

    निम्मी की नहीं थी कोई संतान

    निम्मी ने लेखक एस अली रजा से वर्ष 1965 में शादी की थी, लेकिन इनकी कभी कोई संतान नहीं हुई। हालांकि, दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खुश थे। वर्ष 2007 में अली रजा ने हमेशा के लिए अपनी आंखे मूद ली। इसके बाद निम्मी अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहने लगी। उनका असली नाम 'नवाव बानो' था, लेकिन राज कपूर ने उनका नाम बदलकर निम्मी रख दिया और वह इसी नाम से मशहूर हो गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    मनोरंजन
    महेश भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल आलिया भट्ट
    अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' का जल्द आएगा सीक्वल, पटकथा पर चल रहा काम अभिषेक बच्चन
    बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन निकला 'जोगीरा सारा रा रा' का दम, जानिए बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार IIFA

    ऋषि कपूर

    #NewsbytesExplainer: ऋषि कपूर के निधन के बाद ऐसे पूरी हुई थी उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' #NewsBytesExplainer
    रणबीर कपूर ने की लव रंजन की तारीफ, बोले- उनमें संजय लीला भंसाली जैसा हुनर  रणबीर कपूर
    'द रोमांटिक्स' में पिता को देख भावुक हुुए रणबीर, बताया शूट के अगले दिन क्या हुआ रणबीर कपूर
    'द रोमांटिक्स' में दिखाया जाएगा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का इंटरव्यू, 14 फरवरी को होगी रिलीज  यशराज फिल्म्स

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    महेश भट्ट

    शबाना आजमी ने 'अर्थ' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद लाती थीं कपड़े- महेश भट्ट शबाना आजमी
    महेश भट्ट की नहीं हुई हार्ट सर्जरी, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने दिया हेल्थ अपडेट बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले बॉलीवुड के ये अभिनेता बने फिल्मों में ट्रांसजेंडर नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023