NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन

    दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 26, 2022, 03:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन
    अभिनेता विक्रम गोखले का निधन

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया। 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां 5 नवंबर से उनका इलाज चल रहा था। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के बाद अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    गोखले की बेटी ने की अभिनेता के निधन की पुष्टि

    इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में गोखले की बेटी ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "आपको यह बताया जा रहा है कि श्री विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया। हम इस कठिन समय में आप सभी को समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।" आज सुबह ही अस्पताल ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि गोखले की तबीयत बिगड़ गई है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

    आज ही किया जाएगा अंतिम संस्कार

    आज ही पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट में गोखले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पारिवारिक मित्र राजेश दामले ने बताया, "गोखले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शाम 6 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा।" बता दें कि गोखले की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। इलाज का उन पर कोई असर नहीं हो रहा था।

    हाल में फैली थी निधन की अफवाह

    बता दें कि गोखले की मौत के पहले ही उनके निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। यहां तक कि कई सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। इसके बाद परिवार ने ऐसी खबरों को खारिज किया था।

    सामाजिक कार्यों में रहती थी गोखले की भागीदारी

    गोखले सुजाता फार्म्स नाम की रियल स्टेट कंपनी के भी मालिक थे। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनका परिवार एक सामाजिक संस्था भी चलाता है, जो दिव्यांग सैनिकों और बच्चों की मदद करती है। साथ ही यह संस्था अनाथ बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती है। गोखले के पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी रंगमंच के जाने-माने अभिनेता थे। 2016 में गोखले ने गले की बीमारी के कारण रंगमंच को अलविदा कह दिया था।

    इन फिल्मों में नजर आए थे गोखले

    गोखले 1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के पिता की भूमिका के लिए पहचाने जाते थे। वह शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में भी नजर आए थे। अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' में उनके कॉमिक अवतार को भी खासा पसंद किया गया। वह अक्षय की फिल्म 'मिशन मंगल' का भी हिस्सा थे। फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ टीवी शो और मराठी रंगमंच में भी काम किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    पुणे

    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए महाराष्ट्र
    'पठान' का विरोध: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुणे के सिनेमाघर से हटाए पोस्टर शाहरुख खान
    महाराष्ट्र: महिला को गर्भवती करने के लिए खिलाया गया हड्डियां का चूरा, केस दर्ज काला जादू

    बॉलीवुड समाचार

    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    बायकॉट ट्रेंड पर अनुराग ठाकुर बोले- कई बार जानकारी के बिना भी लोग कमेंट करते हैं अनुराग ठाकुर
    सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'सनफ्लावर 2' का ऐलान, शुरू हुई शूटिंग  सुनील ग्रोवर
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    सेलिब्रिटी की मौत

    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'काइट्स' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों के गाने लिख चुके गीतकार नासिर फराज का निधन बॉलीवुड समाचार
    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल
    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टेलीविजन मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023