NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन बनने वाले हैं पिता, पत्नी नताशा दलाल के साथ तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी
    अगली खबर
    वरुण धवन बनने वाले हैं पिता, पत्नी नताशा दलाल के साथ तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी
    वरुण धवन बनने वाले हैं पिता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

    वरुण धवन बनने वाले हैं पिता, पत्नी नताशा दलाल के साथ तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 18, 2024
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता वरुण धवन यूं तो अमूमन अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब वह एक ऐसी वजह से चर्चा में आए हैं, जिससे उनके प्रशंसकों का दिल खुश हो जाएगा।

    दरअसल, अभिनेता पिता बनने जा रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह ऐलान किया है। वरुण ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एक तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी है।

    आइए जानते हैं अभिनेता ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    ऐलान

    वरुण ने लिखा- हम प्रेग्नेंट हैं

    तस्वीर में वरुण पत्नी नताशा के बेबी बंप को चूमते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    भूमि पेडनेकर से लेकर नेहा धूपिया, मौनी रॉय, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर समेत कई सितारों ने दोनों को उनके जीवन में आने वाली इस खुशी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    वरुण ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'हम प्रेगनेंट हैं। बस आपका आशीर्वाद और प्यार चाहिए।'

    पहली मुलाकात

    पहली बार नताशा से कब मिले थे वरुण?

    वरुण जब पहली बार नताशा से मिले थे तो वह छठी क्लास में थे और 11वीं-12वीं तक दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे।

    एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा था, "हम मानेकजी कूपर स्कूल में थे। मैं बास्केटबॉल कोर्ट पर था। मुझे उसे देखना याद है। उसका चलना याद है। नताशा चल रही थी और मैं उसे देखे जा रहा था। पहली बार देखते ही मुझे उससे प्यार हो गया था। हालांकि, उसे मनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।"

    शादी

    2021 में शादी के बंधन में बंधे थे वरुण-नताशा

    वरुण 20 की उम्र तक नताशा के दोस्त बने रहे और इसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की।

    वरुण ने अपने भाई-भाभी को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताते देख नताशा के साथ अपना घर बसाने का फैसला किया था। 24 जनवरी, 2021 को वरुण ने नताशा से शादी की थी।

    नताशा मुंबई की एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का ब्रांड लेबल है। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा किया है।

    आगामी फिल्में

    वरुण की ये फिल्में हैं कतार में

    काम के मोर्चे पर बात करें तो वरुण इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक तरफ वह साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली की फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे।

    दूसरी तरफ निर्देशक शशांक खैतान के साथ उनकी फिल्म 'दुल्हनिया 3' दर्शकाें के बीच आने वाली है।

    पिता डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म भी उनके खाते से जुड़ी है। 'देसी बॉयज 2' और 'डेडली' भी उनके पास है, वहीं वेब सीरीज 'सिटाडेल' में भी वरुण मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    वरुण धवन

    वरुण धवन की 'बवाल' का नया गाना 'दिलों की डोरियां' हुआ रिलीज  जाह्नवी कपूर
    कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार, वरुण धवन का मिला साथ कीर्ति सुरेश
    'बवाल' रिव्यू: इतिहास की तर्ज पर रिश्तों और जीवन की सीख दे जाती फिल्म जाह्नवी कपूर
    'बवाल' को मिल रहे प्यार के लिए वरुण ने जताया आभार, एटली ने भी की प्रशंसा जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की श्रेणियों में फेरबदल, नरगिस दत्त और इंदिरा गांधी पुरस्कार का नाम बदला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई धीमी, जानिए 5वें दिन का हाल शाहिद कपूर
    'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर सिंघम
    'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, करण जौहर से भिड़ेंगी एकता कपूर एकता कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025