NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहीद अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में दिखेंगे वरुण धवन, जानें कौन थे 21 साल के शूरवीर
    शहीद अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में दिखेंगे वरुण धवन, जानें कौन थे 21 साल के शूरवीर
    मनोरंजन

    शहीद अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में दिखेंगे वरुण धवन, जानें कौन थे 21 साल के शूरवीर

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    October 14, 2019 | 12:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शहीद अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में दिखेंगे वरुण धवन, जानें कौन थे 21 साल के शूरवीर

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। अब वरुण एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं जो उन्होंने अब तक कभी नहीं निभाया है। दरअसल, वरुण, श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इसमें वह 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका में नज़र आएंगे। बता दें कि श्रीराम, अरुण की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इसके लिए वरुण काफी उत्साहित हैं।

    अरुण के भाई मुकेश से मिले वरुण

    फिल्म के बारे में बात करते हुए वरुण ने मुंबई मिरर को बताया, "जब मैंने अरुण खेत्रपाल की कहानी को सुना तो मुझे लगा यह वास्तव में हो सकता है। तब मुझे समझ आया कि क्यों दिनेश विजान और श्रीराम इसके बारे में भावुक हैं।" वरुण ने आगे कहा कि जब वह अरुण के भाई मुकेश से मिले तो समझ आया कि उन्होंने क्या खोया है, उनका भी एक भाई है तो वह समझ सकते हैं।

    पिछले छह महीने से हो रहा फिल्म की कहानी पर काम

    वरुण ने इस बातचीत में कहा कि यह उनके करियर की सबसे महत्तवपूर्ण फिल्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अरुण की कहानी को दुनिया को जरूर जानना चाहिए और यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे उसे सही ढंग से बताएं। वरुण को उम्मीद है कि कहानी के साथ वह न्याय कर पाएंगे। बता दें कि इसी कहानी पर श्रीराम पिछले छह महीने से काम कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोड्क्शन स्टेज पर है।

    अरुण के जन्मदिन पर वरुण धवन का पोस्ट

    Happy birthday 2/lt #ARUNKHETRAPAL. It’s always been my dream to play a solider of INDIA. This is my most important film . Can’t wait to be directed by the mad genius sriram Raghavan one more time to bring to big screen the life of 2/lt #ARUNKHETARPAL. Cant wait to begin working with dino vision my producer who always has a vision but this time with emmotion. Hope to make you proud #mukeshkhetarpal and #poonahorse. JAI HIND 🇮🇳. Thank you to my fans and hope i don’t let you down.

    A post shared by varundvn on Oct 13, 2019 at 9:59pm PDT

    'बदलापुर' में श्रीराम के साथ काम कर चुके हैं वरुण

    वरुण और श्रीराम की बात करें तो ये जोड़ी इसके पहले 'बदलापुर' में साथ काम कर चुकी है। साल 2015 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन किया था। वरुण के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था।

    कौन थे अरुण खेत्रपाल?

    अरुण खेत्रपाल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग में शहीद हो गए थे। जिस समय अरुण ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी उस समय वह महज 21 साल के थे। अरुण की ट्रेनिंग के छह महीने बाद ही जंग का ऐलान हो गया था। अरुण ने वीरता दिखाते हुए कई पाकिस्तानी टैंक धराशायी कर दिए थे। अरुण को मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था। यह सम्मान पाने वाले वह सबसे यंग अफसर थे।

    इन फिल्मों में भी नज़र आएंगे वरुण

    वरुण की बात करें तो यह एक ऐसा किरदार होगा, जिसे उन्होेंने पहले कभी नहीं निभाया है। वरुण इस समय 'कुली नंबर 1' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट सारा अली खान नज़र आएंगी। 'कुली नंबर 1', 10 मई, 2020 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वरुण, रेमो डिसूदजा की 'स्ट्रीट डांसर 3D' में भी नज़र आएंगे। फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही नज़र आएंगी। 'स्ट्रीट डांसर 3D' अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी।

    'कुली नंबर 1' को लुक पोस्टर में सारा-वरुण

    Heroine tera birthday aaya, birthday ke din main tere liye poster laya! Happy 22nd bday @saraalikhan95 cyu guys may1st2020

    A post shared by varundvn on Aug 11, 2019 at 10:03pm PDT

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    वरुण धवन
    सारा अली खान
    श्रद्धा कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    इन हस्तियों ने अपनी बॉलीवुड स्टार पत्नियों को दिए हैं करोड़ों के तोहफे लाइफस्टाइल
    'बंटी और बबली' के सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ दिखेगा यह स्टार, शूटिंग शुरू सैफ अली खान
    बॉलीवुड की आने वाली वो फिल्में जो हॉलीवुड की होंगी रीमेक हॉलीवुड समाचार
    क्या दुबई बेस्ड बैंकर को डेट कर रही हैं मौनी रॉय? खुद बताई सच्चाई मनोरंजन

    मनोरंजन

    फिल्म लाल सिंह चड्ढा को 'परफेक्ट' बनाने के लिए ऑरिजिनल 'फॉरेस्ट गंप' से मिलेंगे आमिर! हॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण ने बताया, शादी के बाद रणवीर के साथ किस तरह सेलीब्रेट करेंगी पहली दीवाली दीपिका पादुकोण
    '83' की शूटिंग के दौरान रो पड़े थे रणवीर सिंह, जानिए क्या रहा था कारण दीपिका पादुकोण
    22 साल पुराने केस में करिश्मा कपूर और सनी देओल को राहत, जानिए क्या था मामला जयपुर

    वरुण धवन

    बेटी सारा की इस क्वालिटी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं सैफ अली खान बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री श्रद्दा कपूर को पार्टियों में जाना बिल्कुल नहीं है पसंद, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए हॉलीवुड समाचार
    'लव आजकल' के बाद दीपिका की इस फिल्म के सीक्वल में अभिनय करती दिखेंगी सारा! दीपिका पादुकोण

    सारा अली खान

    क्या बेटे तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजेने की तैयारी कर रहे हैं करीना और सैफ? बॉलीवुड समाचार
    IIFA Awards 2019: 'राजी' ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट मुंबई
    सारा-वरुण की फिल्म 'कुली नंबर 1' के मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानिए कैसे बॉलीवुड समाचार
    सारा को बारिश से बचाने के लिए अभिनेत्री के पीछे छाता लिए दिखे कार्तिक आर्यन दीपिका पादुकोण

    श्रद्धा कपूर

    चांद पर जमीन खरीद चुके सुशांत कर रहे हैं चंद्रमा मिशन की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि यह अभिनेत्री 'रामायण' में बनेगी ऋतिक रोशन की सीता! दीपिका पादुकोण
    क्या फ्रेंच फिल्म की कॉपी है 'साहो'? डायरेक्टर ने लगाया आरोप बॉलीवुड समाचार
    'साहो' ने फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' से लेकर 'मिशन मंगल' तक के तोड़ डाले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स हॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023