NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण और जान्हवी की 'बवाल' होगी एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म
    अगली खबर
    वरुण और जान्हवी की 'बवाल' होगी एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म
    एफिल टावर पर होगा वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का प्रीमियर

    वरुण और जान्हवी की 'बवाल' होगी एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 22, 2023
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' लगातार चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों के बीच पहली वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी सामने आ रही है।

    पिछले दिनों इस फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी डिजिटल रिलीज की घोषणा हुई। अब जो खबर आ रही है, उससे वरुण और जान्हवी के प्रशंसक फूले नहीं समाएंगे।

    दरअसल, 'बवाल' एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है।

    प्रीमियर

    जुलाई में होगा भव्य प्रीमियर

    पिंकविला के मुताबिक, 'बवाल' का डंका अब दुनियाभर में बजने वाला है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। जुलाई के मध्य में एफिल टावर पर इसका वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है।

    प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाने वाला एफिल टावर 'बवाल' के लिए यादगार बन जाएगा। फिल्म का प्रीमियर इतना भव्य होगा, जैसा सिने जगत में पहले कभी नहीं हुआ।

    फिल्म के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों के अलावा इसमें सिनेप्रेमी और फ्रांसीसी अधिकारी शामिल होंगे।

    दृश्य

    फिल्म में दिखेंगे पेरिस के खूबसूरत नजारे

    'बवाल' को खास बनाने में निर्माता-निर्देशक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह एक शानदार प्रेम कहानी है, जिसकी शूटिंग प्यार और रोशनी का शहर कहे जाने वाले पेरिस में भी हुई है। लिहाजा दर्शकों को फिल्म के जरिए इस खूबसूरत शहर के बेहद मनोरम दृश्यों का दीदार करने को मिलेगा।

    फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

    निर्माता-निर्देशक दोनों ही एफिल टावर पर फिल्म के प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

    जानकारी

    बेफिक्रे का ट्रेलर 

    इससे पहले आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे के ट्रेलर को एफिल टावर पर लॉन्च किया गया था। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जिसका ट्रेलर एफिल टावर पर दिखाया गया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर की जोड़ी बनी थी।

    रिलीज डेट

    इस साल जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी फिल्म

    'बवाल' पहले 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म का काम बचा होने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई। फिर खबर आई कि यह 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन बीते दिनों फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ और नई रिलीज डेट सामने आई।

    वरुण और जान्हवी के नए रोमांटिक पोस्टर के साथ यह जानकारी दी गई कि फिल्म इस साल जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

    माध्यम

    फिल्म ने पकड़ी OTT की राह

    पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। निर्माता-निर्देशक ने टीम के साथ मिलकर हाल-फिलहाल में ही इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला किया है और फिल्म के OTT पर आने से पूरी टीम खुश है।

    खासकर वरुण और जान्हवी इस फैसले से बेहद खुश और उत्साहित हैं क्योंकि इसके जरिए उन्हें दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

    वैसे भी अब कई दिग्गज फिल्मकार सिनेमाघर छोड़ OTT का ही रुख कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    बवाल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    वरुण धवन

    वरुण धवन वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन के जरिए OTT पर रखेंगे कदम बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन अभिनीत 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन से बाहर नहीं हुईं सामंथा रुथ प्रभु सामंथा रुथ प्रभु
    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन की 'भेड़िया' ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए अब तक का कारोबार कृति सैनन

    बवाल फिल्म

    वरुण धवन की 'बवाल' में जबरदस्त ऐक्शन, एक दिन की शूटिंग का खर्च 2.5 करोड़ रुपये पोलैंड
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह जर्मनी
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  वरुण धवन

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया सस्ता मजदूर, बोले- मुझे नहीं मिली शाहरुख-सलमान जैसी फीस मनोज बाजपेयी
    मनोज मुंतशिर कौन हैं और वो 'आदिपुरुष' से पहले किन-किन फिल्मों के संवाद लिख चुके हैं? मनोज मुंतशिर
    जन्मदिन विशेष: एसएस राजामौली की 'मगधीरा' से स्टार बनीं काजल अग्रवाल, देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में जन्मदिन विशेष
    शाहिद के साथ पहली बार बनी कृति सैनन की जोड़ी, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म शाहिद कपूर

    आगामी फिल्में

    नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'भगवंत केसरी' का ऐलान, अर्जुन रामपाल और काजल अग्रवाल भी आएंगे नजर  अर्जुन रामपाल
    'रामायण' में रणबीर-आलिया को लेने से नाराज लोग, निर्देशक नितेश तिवारी को किया ट्रोल रणबीर कपूर
    शेखर कपूर बनाएंगे 'मासूम' का सीक्वल, खुद की पुष्टि  शेखर कपूर
    'जॉली LLB 3' में आमने-सामने होंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग अरशद वारसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025